मुख्यमंत्री को छोड़ पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा (सौ. सोशल मीडिया) 
गुजरात

गुजरात में बड़ा सियासी बदलाव, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़ पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा

Gujarat Cabinet Expansion: गुजरात में बड़ा सियासी फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर राज्य के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को नई कैबिनेट का गठन किया जाएगा।

पूजा सिंह

All Ministers Resigned In Gujarat:  गुरूवार को गुजरात की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी हाईकमान के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। अब कल नई कैबिनेट का गठन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रियों को निर्णय की जानकारी दी, इसके बाद सभी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को अपने-अपने त्यागपत्र सौंप दिए।

CM राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज रात राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्रिपरिषद के सामूहिक इस्तीफे सौंपेगे। माना जा रहा है कि यह कदम राज्य में संभावित कैबिनेट विस्तार की तैयारी का हिस्सा है। हालांकि, इस बारे में पार्टी या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जामनकारी नहीं दी गई है।

कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

जानकारी के मुताबिक, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। मनोनीत मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11.30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रतजी समारोह के दौरान विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सूत्रों के अनुसार, भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में कम से कम 10 नए मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

गुजरात दौरे पर जेपी नड्डा

मंत्रिमंडल फेरबदल की देखरेख भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जो गुरुवार से गुजरात का दौरा कर रहे हैं। वे मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, चर्चा गुजरात मंत्रिमंडल में फेरबदल और राज्य के अन्य प्रमुख संगठनात्मक मामलों पर केंद्रित रहने की उम्मीद है।

जेपी नड्डा का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के कुछ ही दिनों बाद हो रहा है, जहां गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य मंत्रिमंडल में बदलावों पर चर्चा की थी। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि नड्डा का यह दौरा फेरबदल को अंतिम मंजूरी देने और गुजरात में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पार्टी की रणनीति की समीक्षा करने के उद्देश्य से है।

विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक बदलाव

बता दें कि, गुजरात में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और पार्टी चाहती है कि उसके पहले प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तर पर नई टीम तैयार की जाए। गौरतलब है कि इससे पहले भी बीजेपी ने गुजरात में 2021 में इसी तरह पूरी कैबिनेट को बदलकर नई टीम बनाई थी। पार्टी का मानना है कि इस तरह के बदलावों से संगठन में ताजगी आती है और चुनावी तैयारियों को नया जोश मिलता है। अब सबकी नजरें कल होने वाले नई कैबिनेट गठन पर टिकी हैं, देखना होगा कि पार्टी किन चेहरों को सरकार में शामिल करती है और किन नेताओं की छुट्टी होती है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?