श्यामकानु महंता के खिलाफ सीआईडी जांच में मिले चौंकाने वाले सबूत, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप 
मनोरंजन

जुबिन गर्ग की मौत मामले में नया मोड़, इवेंट मैनेजर पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

Zubieen Garg Death Case: जुबिन गर्ग की मौत के बाद शुरू हुई सीआईडी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सीआईडी की छापेमारी करवाई में इवेंट मैनेजर को लेकर बड़े फर्जीवाड़े का सबूत मिला है।

अनिल सिंह

StartFragment

Shyamkanu Mahanta Financial Crime: सिंगर जुबिन गर्ग की मौत के बाद सीआईडी की जांच में हुए बड़े खुलासे के बाद असम के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। जुबिन गर्ग की मौत के बाद इवेंट मैनेजर श्यामकानु महंता की कंपनी पहले से ही जांच की दायरे में थी, लेकिन सीआईडी के छापेमारी में उनके घर से और दफ्तर से ऐसे दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो बड़े फर्जीवाड़े की तरफ इशारा कर रहे हैं। श्यामकानु महंता पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लग रहा है।

19 सितंबर को सिंगापुर के समुद्र में तैरते वक्त गायक जुबिन गर्ग की आकस्मिक मौत हो गई थी, वो वहां पर पूर्वोत्तर भारत के फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए थे, जिसका आयोजन श्यामकानु महंता की कंपनी ने किया था। इस घटना पर राज्य भर में 60 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई। श्यामकानु महंता को मुख्य आरोपी बनाया गया, जांच पहले से ही चल रही थी लेकिन अब यह और जटिल होती नजर आ रही है।

कौन हैं श्यामकानु महंता

असम में श्यामकानु महंता कोई छोटा-मोटा नाम नहीं हैं, वह पूर्व डीजीपी और वर्तमान सूचना आयुक्त भास्कर ज्योति महंता के छोटे भाई हैं। इतना ही नहीं उनके एक भाई पहले मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार रह चुके हैं और अब गुवाहाटी यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं। ऐसे में उन पर जो आरोप लग रहा है उसने राज्य की राजनीति को हिला कर रख दिया है।

सीआईडी की कार्रवाई में क्या-क्या मिला

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सीआईडी ने जब श्यामकानु महंता के घर और उनके दफ्तर में छापेमारी की तो वहां पर सीआईडी को ढेर सारे पैन कार्ड और लगभग 30 कंपनियों और सरकारी अधिकारियों के फर्जी स्टैंप मिले हैं। बेनामी संपत्तियों से जुड़े कागजात और पीएमजीएसवाई योजना के तहत सड़क निर्माण से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। जांच अधिकारियों का कहना है कि जो सबूत घर और दफ्तर से बरामद किए गए हैं, वह एक बड़े फर्जीवाड़ा और जालसाजी का इशारा कर रहे हैं।

श्यामकानु महंता पर क्या है आरोप

सीआईडी ने श्यामकानु महंता के खिलाफ धोखाधड़ी को लेकर नया मामला दर्ज किया है। सीआईडी का दावा है कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी फंड का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था और मनी लांड्रिंग की जा रही है। श्यामकानु महंता ने भारी भरकम संपत्ति खड़ी की है।

EndFragment

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें