गायक जुबीन गर्ग (फाइल फोटो) सोर्स- सोशल मीडिया
मनोरंजन

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जुबीन गर्ग मौत का केस, अमृतप्रवा महंत और संदीपन गर्ग को मिली जमानत का विरोध

Assam Police On Zubeen Garg Case: गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में असम पुलिस गुवाहाटी हाईकोर्ट के खिलाफ हाई कोर्ट जाने का फैसला किया है। दरअसल, अमृतप्रवा महंत और संदीपन गर्ग को जमानत दी गई है।

नितिन कुमार राय

Highlights:

  • जुबीन गर्ग मौत मामले में महंत और संदीपन को जमानत

  • हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी असम पुलिस

  • स्पेशल DGP और SIT प्रमुख मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने जानकारी दी

Zubeen Garg Death Case: गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में अमृतप्रवा महंत और संदीपोन गर्ग को गुवाहाटी हाई कोर्ट से जमानत मिली है। असम पुलिस हाईकोर्ट के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। सीआईडी के स्पेशल DGP और SIT प्रमुख मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मामले की सुनवाई रोजाना चल रही है और अब तक 134 गवाहों से पूछताछ की जा चुकी है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए, गुप्ता ने कहा कि यह कार्यवाही एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चल रही है।

अदालत के खुलने पर अपील दायर करेंगे

उन्होंने आगे कहा कि गुवाहाटी उच्च न्यायालय द्वारा दो आरोपियों, अमृतप्रवा महंत और संदीपन गर्ग को दी गई जमानत के मामले में, हमने इन दोनों आरोपियों को मिली जमानत के आदेश को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय जाने का फैसला किया है। आगे कहा कि यह प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होगी। अभी अदालतों में छुट्टियां चल रही हैं, और जैसे ही अदालतें खुलेंगी, हम अपील दायर कर देंगे।

निलंबित डीएसपी को जमानत दी

गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को असम पुलिस के निलंबित डीएसपी संदीपन गर्ग को जमानत दे दी। उन्हें जुबीन गर्ग की मौत के मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने गिरफ्तार किया था। दिवंगत गायक जुबीन के चचेरे भाई संदीपन की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राजेश मजूमदार की एकल पीठ ने उन्हें जमानत दी। विशेष लोक अभियोजक जियाउल कमर ने ANI को बताया कि गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने संदीपन गर्ग को जमानत दे दी है, हालांकि अदालत ने अभी पूरा आदेश पढ़कर नहीं सुनाया है।

50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत

कोर्ट ने आगे कहा कि 9 अक्टूबर को गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की मौत की जांच के सिलसिले में, उनके साथ गाने वाले अमृतप्रवा महंत को भी जमानत दे दी थी। इसके साथ ही, अमृतप्रवा महंत इस मामले में अदालत से जमानत पाने वाले पहले आरोपी बन गए हैं।

विशेष लोक अभियोजक जियाउल कमर के अनुसार, गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने महंता को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है। उन्हें असम पुलिस की विशेष जांच टीम ने 2025 में, गर्ग की मौत के मामले में कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। यह जमानत आदेश तब आया जब महंता ने उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की।

सिंगापुर में जुबीन गर्ग की मौत

19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक हादसे में गायक की मौत हो गई थी। इससे एक दिन बाद ही उन्हें 'नॉर्थईस्ट इंडिया फेस्टिवल' में परफॉर्म करना था। 2013 से 'नॉर्थईस्ट इंडिया फेस्टिवल' के आयोजक रहे श्यामकानु महंता को भी गर्ग की मौत के बाद गिरफ्तार किया गया था। अगस्त में, सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को निर्देश दिया था कि गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे 'नॉर्थईस्ट फेस्टिवल' के आयोजक श्यामकानु महंता के खिलाफ मुकदमा तेजी से और पूरी गंभीरता के साथ चलाया जाए।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

YouTube से कितना कमाते हैं ध्रुव राठी? जानिए हरियाणा के लड़के ने जर्मनी जाकर कैसे बनाया अपना डिजिटल साम्राज्य

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी