सलमान खान ने अरिजीत सिंह संग पुराने विवाद पर तोड़ी चुप्पी  
मनोरंजन

जीशान कादरी हुए घर से बेघर, सलमान खान ने अरिजीत सिंह संग पुराने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Salman Khan Breaks Silence on Arijit Singh Dispute: बिग बॉस 19 के इस वीकेंड का वार में हंसी, इमोशन और खुलासों का तड़का देखने को मिला। इस बार जीशान कादरी को सबसे कम वोट मिलने पर घर से बेघर होना पड़ा।

सोनाली झा

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ का ‘वीकेंड का वार’ इस हफ्ते हंसी, इमोशन और बड़े खुलासों से भरपूर रहा। इस बार न सिर्फ एक कंटेस्टेंट घर से बाहर हुआ, बल्कि होस्ट सलमान खान ने अपने पुराने विवाद अरिजीत सिंह के साथ हुए मतभेद पर भी खुलकर बात की। शो के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता और जैमी लीवर मेहमान बनकर पहुंचे थे।

रवि गुप्ता ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह सलमान से मिलने से डर रहे थे क्योंकि उनकी शक्ल गायक अरिजीत सिंह से मिलती है। इस पर सलमान खान ने हंसते हुए कहा कि अब अरिजीत और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। वो जो कुछ हुआ था, एक गलतफहमी थी और वो गलतफहमी मेरी तरफ से थी। सलमान ने आगे बताया कि अरिजीत सिंह अब उनके लिए गाने गा रहे हैं।

जैमी लीवर और रवि गुप्ता ने मचाई हंसी की बहार

सलमान ने कहा कि उसके बाद अरिजीत ने मेरी फिल्म ‘टाइगर’ में भी गाना गाया था और अब वो ‘गलवान’ फिल्म के लिए भी गाना बना रहा है। सलमान की इस स्वीकारोक्ति ने शो के दर्शकों को चौंका दिया। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर इस पल को वीकेंड का सबसे ईमानदार मोमेंट बताया। इस ‘वीकेंड का वार’ में हंसी का तड़का तब लगा जब जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर ने ‘बिग बॉस’ के घरवालों और फिल्ममेकर फरहा खान की मिमिक्री की। उन्होंने मजेदार तरीके से शो के हर कंटेस्टेंट को लेकर कॉमिक रिव्यू दिया। वहीं, रवि गुप्ता ने अपने जोक्स और रोस्टिंग से माहौल हल्का बना दिया।

घर से बेघर हुए जीशान कादरी

इस हफ्ते बिग बॉस 19 के घर से जीशान कादरी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस हफ्ते नॉमिनेशन लिस्ट में मृदुल तिवारी, प्रणित मोरे, बसीर अली, जीशान कादरी, अशनूर कौर, और नीलम गिरी शामिल थे। शो की शुरुआत में ही सलमान खान ने घोषणा की कि मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे वोट्स के आधार पर सेफ हो गए हैं। वहीं जीशान कादरी को सबसे कम वोट मिलने के कारण शो से बाहर होना पड़ा। जीशान के बाहर जाने से उनके फैंस निराश हैं, जबकि घर के बाकी कंटेस्टेंट्स अब अगले हफ्ते की स्ट्रेटेजी बनाने में जुट गए हैं। एपिसोड के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सलमान खान ट्रेंड करने लगा।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर