जाकिर खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

8 देशों में 25 शो...जाकिर खान के 3 महीने के इंटरनेशनल टूर ने दी ऐसी सीख, जो कभी नहीं पाएंगे भूल

Zakir Khan Instagram Post: जाकिर खान ने हाल ही में तीन महीने का लंबा इंटरनेशनल टूर पूरा किया है और उन्होंने इतने व्यस्त शेड्यूल के बाद अब खुलकर इस अनुभव के बारे में बात की।

स्नेहा मौर्या

Zakir Khan Tour 2025: भारत के मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर जाकिर खान हाल ही में अपने तीन महीने लंबे इंटरनेशनल टूर से लौटे हैं। इस ग्रैंड टूर के दौरान उन्होंने 8 देशों के 19 शहरों में 25 शो किए और कुल 48 उड़ानें भरीं। जाकिर ने इस यात्रा को अपने करियर की सबसे बड़ी परीक्षा बताया और कहा कि इस अनुभव ने उन्हें जीवन के कई गहरे सबक सिखाए।

जाकिर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “इस टूर ने मुझे उन तरीकों से परखा है जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। इसने मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। यह सब मेरी शानदार टीम के बिना संभव नहीं था, जिन्होंने हर कदम पर मुझ पर विश्वास किया और मेरे सपनों को साकार करने में मदद की।”

जाकिर खान ने अपने विदेश को टूर को लेकर कही ये बात

टूर के दौरान जाकिर खान का शो न्यूयॉर्क में आयोजित हुआ, जिसमें ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचीं। उन्होंने जाकिर की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, “जाकिर, तुम्हारी कॉमेडी और क्रिएटिविटी अद्भुत है। तुम लोगों के दिलों में मुस्कान बिखेरते हो।”

इस पर जाकिर ने भी नम्रता से जवाब देते हुए कहा, “आपकी दयालुता और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के लिए दिल से धन्यवाद। आपने हमेशा दूसरों के लिए रास्ता दिखाया है।” जाकिर खान ने हाल ही में यह भी घोषणा की है कि वह लंबे समय तक लगातार टूर करने के बाद अब ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने लिखा,

तीन महीने बाद काम से लिया ब्रेक

पिछले 10 सालों से लगातार टूर पर हैं, और अब उन्हें अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। जाकिर ने लिखा, “हर किसी को खुश करने की कोशिश, दिन में कई शो, सुबह की फ्लाइट्स और खाने का कोई टाइम नहीं… पिछले एक साल से बीमार हूं लेकिन काम करना पड़ा क्योंकि जरूरी था। अब थोड़ा रुकने का समय है।” फिलहाल जाकिर खान के इस ब्रेक की खबर से उनके फैंस जरूर उदास हैं, लेकिन साथ ही वे इस फैसले का सम्मान भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि जाकिर की ऊर्जा और सादगी ही उन्हें आज के दौर के सबसे प्रिय कॉमेडियंस में से एक बनाती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी