Zakir Khan Stand Up Comedy (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

Zakir Khan: 5 साल तक नहीं दिखेगा 'सख्त लौंडा', जाकिर खान ने सेहत के चलते कॉमेडी से लिया सन्यास!

Zakir Khan Break: स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने सेहत कारणों से 5 साल का ब्रेक लिया है। वह 2030 तक कॉमेडी से दूर रहकर अपनी सेहत और निजी जीवन पर ध्यान देंगे।

अनिल सिंह

Zakir Khan Stand Up Comedy: स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया के 'सख्त लौंडे' जाकिर खान ने अपने प्रशंसकों को एक ऐसा सरप्राइज दिया है, जिससे हर कोई हैरान है। जाकिर ने अपनी गिरती सेहत और मानसिक सुकून के लिए कॉमेडी और स्टेज से चार से पांच साल का लंबा ब्रेक लेने का ऐलान किया है। वर्तमान में अपने शो 'स्पेशल पापा यार' के लिए देश-विदेश का दौरा कर रहे जाकिर ने संकेत दिया है कि वह 2030 तक शायद ही दोबारा मंच पर नजर आएं।

यह घोषणा जाकिर ने हाल ही में हैदराबाद में आयोजित एक लाइव शो के दौरान की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2030 तक का 'लॉन्ग ब्रेक': जाकिर का भावुक एलान

हैदराबाद के शो में दर्शकों को संबोधित करते हुए जाकिर भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, "मैं एक बहुत लंबे ब्रेक पर जा रहा हूं। शायद 2028-29 तक, या फिर 2030 तक भी। यह तीन, चार या पांच साल का ब्रेक होगा, जिसमें मैं अपनी सेहत का ख्याल रखूंगा और कुछ अन्य चीजें सुलझाऊंगा।" उन्होंने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि उनके फैंस उनके दिल के बहुत करीब हैं और उनकी मौजूदगी ही जाकिर के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा रही है।

"10 साल से बीमार हूं": सेहत की अनदेखी पड़ी भारी

यह पहली बार नहीं है जब जाकिर ने अपनी हेल्थ को लेकर बात की हो। साल 2025 में भी उन्होंने खुलासा किया था कि वह पिछले एक दशक से लगातार काम कर रहे हैं। बिना रुके टूर करना, रोजाना दो-तीन शो, नींद की कमी और सुबह की उड़ानों ने उनके शरीर पर काफी बुरा असर डाला है। जाकिर ने स्वीकार किया कि समय पर खाना न मिलने और भागदौड़ भरे शेड्यूल की वजह से वे अंदरूनी तौर पर काफी बीमार महसूस कर रहे थे और अब वे अपनी 'रिकवरी' को प्राथमिकता देना चाहते हैं।

दुबई से आखिरी हिंट: "20 जून तक है आखिरी मौका"

मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को दुबई पहुंचने के बाद जाकिर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "20 जून तक मेरा हर शो एक सेलिब्रेशन है। इस बार मैं कई शहरों में नहीं आ पाऊंगा, इसलिए कृपया थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करके शो देखने जरूर आएं।" उनके इस पोस्ट से साफ है कि 20 जून 2026 के बाद वे लंबे समय के लिए गायब होने वाले हैं। उनके प्रशंसक इस खबर से दुखी तो हैं, लेकिन उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के फैसले का समर्थन कर रहे हैं।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?