युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘द 50’ में धनश्री वर्मा संग युजवेंद्र चहल की एंट्री की खबरों पर आया अपडेट, क्रिकेटर ने कही ये बात

Yuzvendra Chahal The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ में युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की एंट्री की खबरों पर अब अपडेट आ गया है। चहल और उनकी टीम ने बताया कि क्रिकेटर किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बन रहे हैं।

सोनाली झा

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Reality Show: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें हैं। पिछले कुछ दिनों से खबरें सामने आ रही थीं कि चहल एक बड़े रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं, इन रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि इस शो के जरिए उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के साथ दोबारा एक मंच पर दिखाई दे सकते हैं।

गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने साल 2020 में शादी की थी। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय रही, लेकिन चार साल बाद 2024 में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद से ही दोनों की पर्सनल लाइफ को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसे में ‘द 50’ को लेकर आई खबरों ने लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी।

अपकमिंग रियलिटी शो द 50

‘द 50’ एक अपकमिंग रियलिटी शो है, जिसे भारतीय टेलीविजन पर एक नए और अलग फॉर्मेट के तौर पर पेश किया जा रहा है। शो के मेकर्स का दावा है कि यह पारंपरिक रियलिटी शोज़ के नियमों को तोड़ते हुए दर्शकों को कुछ नया दिखाएगा। बताया जा रहा है कि यह शो 1 फरवरी से टेलीकास्ट होने वाला है। शो से जुड़े कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आने के बाद ही युजवेंद्र चहल का नाम भी चर्चा में आ गया था।

युजवेंद्र चहल ने अटकलों पर लगाया विराम

हालांकि, अब इन सभी अटकलों पर खुद युजवेंद्र चहल ने विराम लगा दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ शब्दों में कहा कि उनके किसी भी रियलिटी शो में हिस्सा लेने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। चहल ने लिखा कि यह सभी रिपोर्ट्स केवल अनुमान पर आधारित हैं और उनका ‘द 50’ या किसी अन्य रियलिटी शो से कोई लेना-देना नहीं है।

युजवेंद्र चहल ने कही ये बात

इतना ही नहीं, चहल की टीम ने भी एक आधिकारिक बयान जारी कर इन खबरों को खारिज किया। बयान में कहा गया है कि युजवेंद्र चहल के रियलिटी शो में हिस्सा लेने की जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। ये दावे पूरी तरह से गलत और भ्रामक हैं। न तो युजवेंद्र किसी शो का हिस्सा बन रहे हैं और न ही इस बारे में कोई बातचीत हुई है।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार