युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से तलाक के बाद मुंबई में किराए पर लिया घर 
मनोरंजन

धनश्री वर्मा के कहने पर नहीं तो अब क्यों? युजवेंद्र चहल के मुंबई में घर पर यूजर्स ने पूछा सवाल

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने मुंबई में किराए का घर लिया है। युजवेंद्र घर की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। यूजर सवाल पूछ रहे हैं कि तलाक के बाद मुंबई में घर क्यों खरीदा गया है।

अनिल सिंह

Mumbai: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के साथ तलाक को लेकर बीते दिनों सुर्खियों में थे। दोनों के बीच तलाक हो चुका है। लेकिन युजवेंद्र चहल इस समय मुंबई में किराए पर घर लेने की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स बता रहे हैं युजवेंद्र चहल के साथ धनश्री मुंबई में शिफ्ट होना चाहती थी। लेकिन युजवेंद्र चहल ने तब हरियाणा छोड़कर कहीं और शिफ्ट होने से इनकार कर दिया था, तो अब सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि धनश्री वर्मा से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल ने मुंबई में घर क्यों किराए पर लिया है। सोशल मीडिया पर अब इसको लेकर बहस हो रही है।

युजवेंद्र चहल ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 3 लाख रुपए प्रति महीना के किराए पर एक लग्जरी घर लिया है। जिसके लिए उन्होंने 4 फरवरी 2025 को एग्रीमेंट साइन किया। इस घर को किराए पर लेने के लिए उन्होंने 10 लाख रुपए की सिक्योरिटी डिपाजिट भी जमा की है। एग्रीमेंट 2 साल के लिए हुआ है। युजवेंद्र चहल मुंबई में लिए किराए के घर को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनपर आरोप लगा रहे हैं कि धनश्री वर्मा के साथ उनके रिश्ते में मतभेद इसीलिए आया था कि वह मुंबई में शिफ्ट होना चाहती थी और युजवेंद्र चहल हरियाणा छोड़ने को तैयार नहीं थे। युजवेंद्र के मुंबई में रेंट पर लिए गए घर को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

युजवेंद्र चहल के मुंबई में किराए पर घर लेने की खबर जैसे सामने आई सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्टिव हो गए, एक यूजर ने लिखा है जब बीवी ने बोला था मुंबई में शिफ्ट हो जाओ तब हरियाणा में रहना था। दूसरे यूजर ने लिखा, लड़की का चक्कर बाबू भैया। एक अन्य यूजर ने लिखा है, जब धनश्री वर्मा ने मुंबई शिफ्ट होने को कहा तब घर नहीं लिया तो अब क्यों? वहीं एक और यूजर ने लिखा है इसका मतलब मुंबई मूव होने वाली बात फर्जी थी डिवोर्स का रीजन कुछ और ही था। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि युजवेंद्र चहल के मुंबई में घर लेने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। उन्होंने मुंबई में किराए पर घर क्यों लिया है लोग इसका कारण तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा