ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: पोद्दार हाउस में सुरेखा का हंगामा, कियारा को कहेगी ड्रग एडिक्ट, कावेरी का फूटेगा गुस्सा

YRKKH Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा जब सुरेखा कियारा को ड्रग एडिक्ट कहकर पोद्दार हाउस में हंगामा खड़ा कर देगी। अभिरा मायरा और वाणी के बीच दुविधा में फंसती नजर आएगी।

सोनाली झा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे से भरपूर चल रहा है। शो की कहानी एक बार फिर रिश्तों की जटिलताओं, पारिवारिक टकराव और बच्चों की मासूम भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को कई बड़े खुलासे और हाई-वोल्टेज सीन देखने को मिलने वाले हैं।

शो में इन दिनों अभिरा दो अहम रिश्तों के बीच फंसी हुई है। एक तरफ उसकी बेटी मायरा है, जो मां से दूरी महसूस कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वाणी, जिसके भविष्य को लेकर भी अभिरा जिम्मेदारी महसूस करती है। मायरा चाहती है कि उसकी मां सिर्फ उसी के साथ खड़ी रहे, लेकिन अरमान उसे समझाता है कि अभिरा किसी को बांधकर नहीं रख सकती। यह बात मायरा को और ज्यादा भावुक कर देती है।

सुरेखा को करारा जवाब देती है कावेरी पोद्दार

इसी बीच कहानी में बड़ा भूचाल तब आता है जब सुरेखा को कियारा के ड्रग एडिक्शन के बारे में सच्चाई पता चल जाती है। गुस्से में बौखलाई सुरेखा, कियारा को जबरन पोद्दार हाउस लेकर पहुंचती है और पूरे परिवार के सामने तमाशा खड़ा कर देती है। वह कियारा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे ड्रग एडिक्ट और बिन ब्याही मां तक कह देती है। सुरेखा की इस बदजुबानी से कावेरी पोद्दार भड़क जाती है और उसे करारा जवाब देती है। वहीं, कियारा हाथ जोड़कर पोद्दार हाउस में रहने से इनकार कर देती है, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो जाता है।

मायरा और वाणी में होगा डांस कंपटीशन

दूसरी ओर, अभिरा मायरा के स्कूल नहीं पहुंच पाती, जिस पर अरमान का गुस्सा फूट पड़ता है। हालांकि अभिरा उसे समझाती है कि बानो को डांस का बेहद शौक है और उसी वजह से वह लेट हो गई। आगे कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है जब मायरा और वाणी दोनों का नाम डांस कंपटीशन के फाइनल के लिए सेलेक्ट हो जाता है। यह खबर सुनकर घर में खुशी के साथ-साथ नई परेशानी भी खड़ी हो जाती है।

अभिरा से तीखा सवाल करेगी विद्या

विद्या, अभिरा से तीखा सवाल करती है कि वह डांस कंपटीशन में मायरा के साथ जाएगी या वाणी के साथ। यह सवाल अभिरा को गहरी दुविधा में डाल देता है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि अभिरा पहले मायरा की नाराजगी दूर करने की कोशिश करती है, जिससे मां-बेटी के रिश्ते में थोड़ी गर्माहट लौटती है। इसके साथ ही शो में राही और अभिरा की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी, जहां दोनों अनुमान को लेकर अहम बातचीत करती दिखेंगी।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया