अरमान संग शादी बचाने के लिए गीतांजलि ने मांगी भीख 
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: अरमान संग शादी बचाने के लिए गीतांजलि ने मांगी भीख, अभीरा ने किया साफ इंकार

YRKKH Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान, अभीरा और गीतांजलि का लव ट्रायंगल और पेचीदा हो गया है। अरमान शादी के बाद भी अभीरा को नहीं भूल पा रहा, जिससे गीतांजलि असुरक्षित महसूस कर रही है।

सोनाली झा

YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स से भरा हुआ है। हर एपिसोड में कुछ नया देखने को मिल रहा है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ जाती है। अरमान, अभीरा और गीतांजलि के बीच का लव ट्रायंगल अब और पेचीदा मोड़ ले चुका है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि कैसे गीतांजलि, अरमान संग अपनी शादी बचाने के लिए अभीरा से मदद की भीख मांगती है और यहां तक कि उसके पैरों में गिर जाती है।

शो में दिखाया गया है कि अरमान ने गीतांजलि संग शादी कर ली है, लेकिन उसका दिल अब भी अभीरा के लिए धड़कता है। अंशुमन मर्डर केस के चलते अभीरा जेल भी जा चुकी है, जिससे उसकी जिंदगी पूरी तरह हिल गई थी। दादीसा और मायरा उसे मसूरी के रिसॉर्ट में ले आए ताकि उसका दर्द कम हो सके। इसी बीच अरमान भी गीतांजलि के साथ वहां पहुंचता है और यहीं से कहानी में नया ड्रामा शुरू होता है।

गीतांजलि ने मांगी अभीरा से मदद

अपकमिंग एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि गीतांजलि अरमान से अपनी शादी बचाने के लिए अभीरा से विनती करती है। वह कहती है कि अरमान अब भी अतीत में फंसा हुआ है और तभी आगे बढ़ पाएगा जब अभीरा उसे छोड़ने के लिए कहेगी। गीतांजलि का मानना है कि सिर्फ अभीरा ही अरमान को उसके साथ पूरी तरह से जोड़ सकती है।

अभीरा का साफ इंकार

हालांकि, अभीरा गीतांजलि की इस बात को मानने से साफ इंकार कर देती है। वह कहती है कि अरमान और गीतांजलि ने अपनी मर्जी से शादी की थी, इसमें उसकी कोई भूमिका नहीं थी। इसलिए अब इस रिश्ते को बचाना भी उन्हीं की जिम्मेदारी है। अभीरा यह भी कहती है कि गीतांजलि को विक्टिम कार्ड खेलना बंद कर देना चाहिए और अपनी शादी को बचाने के लिए खुद कोशिश करनी चाहिए।

पैरों में गिर गई गीतांजलि

ड्रामा तब और बढ़ जाता है जब गीतांजलि रोते हुए अभीरा के पैरों में गिर जाती है। वह कहती है कि उसने हर संभव प्रयास कर लिया, लेकिन अरमान आगे नहीं बढ़ पा रहा। अब उसकी आखिरी उम्मीद सिर्फ अभीरा से जुड़ी है। यह सीन दर्शकों के लिए भावनाओं का तूफान लेकर आने वाला है, क्योंकि अरमान, अभीरा और गीतांजलि की यह जटिल स्थिति शो की कहानी को और रोमांचक बना देगी।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार