हनी सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

हनी सिंह ने युवाओं के समर्थन में टाला 'मूनलाइट' का टीजर, बोले- भोलेनाथ इन बच्चों को शक्ति दें

Honey Singh Reaction: हनी सिंह ने छात्रों की भावनाओं को देखते हुए अपने नए गाने 'मूनलाइट' के टीजर की रिलीज कुछ दिनों के लिए टाल दी है। इंस्टा स्टोरी में उन्होंने लिखा कि भोलेनाथ इन बच्चों को शक्ति दें।

सोनाली झा

Honey Singh Moonlight Teaser: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने अपने नए गाने 'मूनलाइट' के टीजर की रिलीज को फिलहाल टाल दिया है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने ऐलान किया था कि यह गाना 24 जुलाई 2026 को रिलीज होगा और 22 जुलाई को इसका टीजर लॉन्च किया जाएगा। लेकिन मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जानकारी दी कि देश में युवाओं और छात्रों से जुड़े मौजूदा हालात को देखते हुए उन्होंने टीजर की रिलीज कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है।

हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि हमारे देश और भारत के युवाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं अपने नए गाने 'मूनलाइट' के टीजर की रिलीज कुछ दिनों के लिए टाल रहा हूं। भोलेनाथ, इन बच्चों को शक्ति दें। जय हिंद। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में किसी संगठन या आंदोलन का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा इन दिनों छात्रों और युवाओं से जुड़े विरोध प्रदर्शनों की ओर था।

छात्र आंदोलन को मिल रहा है समर्थन

देश में शिक्षा और अन्य मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों का समर्थन मिल रहा है। हाल ही में अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी सोशल मीडिया पर छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में पोस्ट साझा किया था। उन्होंने सरकार से बातचीत की अपील करते हुए सोनम वांगचुक से अपनी सेहत का ख्याल रखने और भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया था।

सेलेब्स का रिएक्शन

वहीं, शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे कलाकार दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, अदिति राव हैदरी, उर्फी जावेद, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख और सोनू सूद समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।

24 जुलाई को रिलीज होगा मूनलाइट

हनी सिंह का नया गाना 'मूनलाइट' 24 जुलाई को रिलीज होने वाला है। हालांकि टीजर की नई रिलीज डेट का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है। फिलहाल सिंगर का यह फैसला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कई फैंस उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं, जबकि अब सभी की नजर इस बात पर है कि 'मूनलाइट' का टीजर आखिर कब रिलीज किया जाएगा।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट