ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मचेगा हंगामा, जेल जाएगी अभिरा; अरमान करेगा सपोर्ट

YRKKH Twist: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि अंशुमन की मौत का इल्जाम अभिरा पर आ जाएगा और वो जेल जाएगी। इस दौरान अरमान उसका सपोर्ट करेगा।

स्नेहा मौर्या

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Episode: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। हर एपिसोड के साथ शो की कहानी में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा, जहां अभिरा को पकड़ने के लिए पौद्दार हाउस में पुलिस पहुंचेगी।

अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि पौद्दार परिवार में अंशुमन के लिए श्लोक सभा रखी जाती है। इस दौरान माहौल बेहद भावुक होता है, लेकिन तभी वहां पुलिस पहुंच जाती है। पुलिस अधिकारी सबके सामने घोषणा करते हैं कि वे अभिरा को गिरफ्तार करने आए हैं। यह सुनकर पूरा परिवार दंग रह जाता है। अरमान पुलिस से सवाल करता है, लेकिन पुलिसवाले उसे लेकर थाने चले जाते हैं।

खुद को निर्दोष बताएगी अभिरा

जेल में अभिरा पुलिस के सामने साफ कहती है कि उसने कुछ गलत नहीं किया है। इंस्पेक्टर उसे बताते हैं कि जब तक कोई वकील उसका केस नहीं लेता, उसे जमानत नहीं मिलेगी। इस पर अभिरा कॉन्फिडेंस से कहती है कि वह खुद वकील है और अपना केस खुद लड़ेगी। वह फॉर्म मांगकर भरना भी शुरू कर देती है। तभी अचानक अरमान वहां पहुंच जाता है और कहता है कि वह अभिरा का वकील है और उसका केस वही लड़ेगा। अरमान को सामने देखकर अभिरा भावुक हो जाती है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। अरमान पुलिस से कहता है कि उसकी मुवक्किल अगले ही दिन लॉकअप से बाहर आ जाएगी। अरमान का यह कदम देखकर अभिरा को उम्मीद और हिम्मत दोनों मिलती हैं।

अभिर से उधार पैसा लेगी कियारा

वहीं दूसरी तरफ कहानी में एक और नया मोड़ आएगा। कियारा, अभिर से पैसे उधार लेती है। अभिर उसकी घबराहट देखकर शक करने लगता है। उसे लगता है कि कियारा शायद ड्रग्स जैसी किसी परेशानी में फंसी हुई है या फिर वह कोई और बड़ा राज छिपा रही है। यह सस्पेंस आने वाले एपिसोड्स को और भी रोमांचक बना देगा।

इधर, अरमान की शादी गीतांजलि से हो चुकी है और वह घर पर अरमान का इंतजार करती रहती है। लेकिन अरमान अपने दिल की आवाज सुनकर पुलिस स्टेशन में अभिरा का साथ देने पहुंच जाता है। अब शो में देखना दिलचस्प होगा कि क्या अरमान, अभिरा को बेगुनाह साबित कर पाएगा या नहीं।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!