Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के फेवरेट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले ड्रामे के डोज से भरपूर रहने वाले है। अब फैंस को इसका इंतजार रहेगा कि क्या मायरा और कबीर की लवस्टोरी का द एंड हो जाएगा?
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड्स में अभिरा और अरमान के सामने मायरा का सच आने वाला है। जहां उन्हें पता चल जाएगा कि मायरा सिर्फ उन दोनों के लिए कबीर का प्यार ठुकराकर उनके पास लौटी है। जिसके बाद अभिरा और अरमान को अपनी गलती का एहसास हो जाएगा।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कावेरी अपने टूटे हुए परिवार को एक करने के लिए मास्टरप्लान तैयार करती है। जिसमें वो पूरे घरवालों से घर के सभी काम करवाएगी। हालांकि ये स्वच्छ अभियान के बाद भी मायरा और उसके पेरेंट्स के बीच की दूरी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कबीर अपने घरवालों का विश्वास दोबारा जीतने के लिए शादी के लिए हां कर देता है। हालांकि कबीर काफी मुश्किल के बाद ये फैसला लेता है। वो अपने पापा और बड़ी दादी का भरोसा जीतने के लिए शादी के लिए मान जाता है।
स्टार प्लस के इस सीरियल में कृष मायरा को फिर से उल्टी पट्टी पढ़ाने में जुट जाता है। लेकिन इस बार मायरा समझदारी से सोचती है। हालांकि मनीषा कृष की इस बात को सुन लेती है। अब ये देखना होगा कि क्या कृष की इस चाल का घरवालों के सामने भंडाफोड़ होता है या नही?
ये रिश्ता क्या कहलाता है की आगे की कहानी काफी इंटरेस्टिंग होने वाली है। आने वाले एपिसोड्स में अभिरा और अरमान को मायरा के सच के बारे में पता चलने वाला है। उन्हें पता चल जाएगा कि मायरा उन दोनों के लिए अपने प्यार की कुर्बानी देकर घर वापस लौटी है। जिसके बाद दोनों को काफी पछतावा होगा और अपनी गलती का एहसास भी होगा।