ये रिश्ता क्या कहलाता है (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

YRKKH Twist: अरमान की जान खतरे में! पार्टी के बीच रची गई मौत की चाल, क्या समय रहते बचा पाएगी अभिरा

Abhira and Armaan Drama: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में पार्टी के बीच अरमान की हत्या की साजिश रची जाती है और उसे जहर मिली ड्रिंक दी जाती है। अभिरा को समय रहते खतरे का एहसास होता है।

सोनाली झा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक बार फिर बड़े ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामे के लिए तैयार है। शो में फिलहाल सब कुछ ठीक होता नजर आ रहा है, लेकिन आने वाले एपिसोड्स में अरमान और अभिरा की खुशियों पर एक बड़ी आफत मंडराने वाली है। कहानी में एक नई दुश्मन की एंट्री होगी, जो अरमान को मौत के घाट उतारने की साजिश रचेगी।

अब तक आपने देखा कि अरमान मेहर मित्तल का केस जीत लेता है और उसे उसकी पोद्दार फर्म वापस मिल जाती है। मिस्टर मित्तल और अरमान के बीच एक डील होती है, जिसमें मिस्टर मित्तल पोद्दार फर्म में पार्टनर बनने का ऑफर देते हैं, जिसे अरमान स्वीकार कर लेता है। इस जीत की खुशी में पोद्दार हाउस में एक शानदार पार्टी रखी जाती है।

अरमान का ग्रैंड वेलकम करती है अभिरा

अपकमिंग एपिसोड की शुरुआत अरमान और अभिरा से होती है, जहां अभिरा उसे सुलाने की कोशिश करती है, लेकिन तभी मायरा दोनों के बीच आ जाती है। इसके बाद पार्टी का माहौल शुरू होता है। अभिरा अरमान का ग्रैंड वेलकम करती है, तभी तान्या कृष को लेकर पार्टी में आती है। कृष को गुंडों ने बुरी तरह पीटा होता है, जिसके बाद अरमान उसे सजा के तौर पर रोज माफी मांगने का आदेश देता है।

कियारा और सुरेखा पर होगा मनीषा को शक

पार्टी के दौरान हंसी-मजाक का माहौल रहता है, लेकिन तभी अभिरा की नजर ड्राइवर की पत्नी पर पड़ती है, जो असल में अरमान की जान लेने आई होती है। इसी बीच कियारा और सुरेखा के रिश्ते को लेकर मनीषा को शक होने लगता है। तभी मिस्टर मित्तल और मेहर मित्तल भी पार्टी में शामिल होते हैं और अभिरा मेहर को कंफर्टेबल महसूस कराने की कोशिश करती है।

अरमान से टकरा जाती है ड्राइवर की पत्नी

ड्राइवर की पत्नी अरमान से टकरा जाती है और उसके लिए खुद ड्रिंक बनाने की जिद करती है। इसी दौरान अभिरा के फोन पर कई मैसेज आते हैं, जिनमें अरमान की जान को खतरा बताया जाता है। अभिरा को एक फोटो मिलती है, जिसमें मृतक ड्राइवर और उसकी पत्नी नजर आते हैं। पार्टी में महिला को देखते ही अभिरा सब समझ जाती है। इस बीच ड्राइवर की पत्नी अरमान को जहर मिली ड्रिंक देकर वहां से चली जाती है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ स्टार प्लस पर रोज रात 9:30 बजे ऑनएयर होता है।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए