ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: अभिरा की कंपनी पर फूफा संजय की बुरी नजर, अपने पैरों पर खड़ा होगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अभिरा अरमान की देखभाल के लिए अपना करियर दांव पर लगा देती है, जबकि संजय उसकी फर्म पर कब्जा करने की नई चाल चलता है।

अपूर्वा नायक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टार प्लस के मशहूर डेली सोप ये रिश्ता क्या कहलाता है में कहानी बहुत ही जल्द दिलचस्प मोड़ लेने वाली हैं। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड्स में दर्शकों को ड्रामेबाजी का डोज देखने के लिए मिलेगा।

सीरियल में इस समय अभिरा को बिस्तर पर पड़े अरमान की सेवा करते हुए दिखाया जा रहा है। अभिरा अरमान का ख्याल रखने के लिए पोद्दार हाइस में वापस लेकर आयी है। अरमान भी अभिरा के लिए पोद्दार हाउस में रहने के लिए मान जाता है।

अभिरा का अधूरा सपना

ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में अभिरा का हमेशा से आसमान छूने का सपना था और वो एक कामयाब वकील बनकर अपना नाम रोशन करना चाहती थी, लेकिन इस समय के हालात देखते हुए वो सिर्फ अपना ध्यान अरमान पर फोकस कर रही है। वो साफ शब्दों में ये कह देती है कि जब तक अरमान ठीक नहीं हो जाता, वो किसी भी कोर्ट केस पर काम नहीं करेगी।

अरमान का खुद को कसूरवार मानना

दूसरी ओर, बीमार अरमान बिस्तर पर पड़े- पड़े खुद को अभिरा की इस हालत का जिम्मेदार समझ रहा है। उसे ऐसा लग रहा है कि उसकी देखभाल के लिए अभिरा अपने करियर को दांव पर लगा रही है। वो अभिरा को अपने करियर पर फोकस करने की सलाह देता है और उसे खुद के बारे में सोचने की बात कहता है। हालांकि अभिरा की इस बात की जिद्द करके बैठी है अरमान के बीमारी के समय पर वहीं उसकी पहली और आखिरी प्राथमिकता है।

अरमान के फूफा ने रची चाल

जैसे ही अरमान के फूफा संजय के कान में ये खबर सुनाई पड़ती है कि अभिरा अरमान का ख्याल रखने में बिजी है और उसके पास कंपनी पर ध्यान देने का समय नहीं है। इसी मौके का फायदा उठाने के लिए संजय अरमान को राय देता है कि क्या वो अभिरा की फर्म का टेकओवर अपने हाथ में लें। संजय की इस बात से अरमान आगबबूला हो जाता है। अरमान पहले से ही इस बात के चलते गहरे सदमे में था कि संजय और कृष ने मिलकर उससे पोद्दार फर्म छीन ली थी। ऐसे में जब वो संजय के गंदे इरादों के बारे में जान लेता है, तो उसका पारा चढ़ जाता है।

संजय की चाल से अपने पैरों पर खड़ा हुआ अरमान

अरमान इस वक्त काफी मुश्किल समय का सामना कर रहा है। वो इस समय ना तो ठीक से बोल पा रहा है और ना ही ठीक से चल पा रहा है। ऐसे में संजय की नापाक इरादों को जानकर अरमान के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। अरमान गुस्से में अपने बिस्तर से खड़ा हो जाता है और अपने फूफा संजय की बुरी तरह क्लास लगाता है।

झारखंड में भर्ती घोटाले पर देवेंद्र महतो का बड़ा ऐलान, 24 अगस्त से ‘भर्ती सुधार यात्रा’, सरकार को दी चेतावनी

PM तारिक रहमान के भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस, राष्ट्रपति भवन ने ‘चेंज ऑफ गार्ड’ रद्द करने का फैसला लिया वापस

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

NHAI Recruitment 2026: मैनेजर और DGM के 60 पदों पर बंपर भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता, सैलरी