ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा नया मोड़, अभिरा-अरमान के रिश्ते को फिर जोड़ने की कोशिश करेगी कावेरी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ट्विस्ट आने वाला है, जहां कावेरी अभिरा को अरमान के करीब लाने की कोशिश करेगी। मायरा भी दोनों को मिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।

सोनाली झा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ दर्शकों को बांधे हुए है। 30 अप्रैल 2026 के एपिसोड में कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुंचने वाली है, जहां रिश्तों की उलझनें और गहराती नजर आएंगी। अभिरा और अरमान के बीच गलतफहमियां भले ही दूर हो चुकी हों, लेकिन दोनों के बीच की दूरी अभी भी खत्म नहीं हुई है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में अब तक दिखाया गया है कि अरमान को सच्चाई का पता चल चुका है और उसने विद्या से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं। इसके बाद कावेरी ने भी विद्या को घर से बाहर निकाल दिया, जिससे कहानी में बड़ा ट्विस्ट आया। विद्या अब बदले की आग में जल रही है और उसने अभिरा की जिंदगी खराब करने की कसम खा ली है।

अभिरा को अरमान के कमरे में ले जाएगी कावेरी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में कावेरी एक बड़ा कदम उठाने वाली है। मौका मिलते ही वह अभिरा को अरमान के कमरे में लेकर जाएगी और दावा करेगी कि उसकी असली जगह वहीं है। हालांकि, अभिरा इस बात से सहमत नहीं होगी और साफ कह देगी कि अब उसके और अरमान के बीच सब कुछ पहले जैसा नहीं हो सकता। इसी दौरान अरमान भी कमरे में पहुंच जाएगा और एक चौंकाने वाला फैसला सुनाएगा।

परिवार में दिखेगा हल्का-फुल्का माहौल

जहां एक ओर रिश्तों में तनाव है, वहीं दूसरी ओर ये रिश्ता क्या कहलाता है में कुछ हल्के-फुल्के पल भी देखने को मिलेंगे। परिवार के सदस्य एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। इसी दौरान अभिरा और अरमान को भी साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जहां दोनों को एहसास होगा कि पास होकर भी वे एक-दूसरे से कितने दूर हो चुके हैं।

मायरा बनेगी दोनों के बीच पुल

कहानी में आगे मायरा की एंट्री एक अहम मोड़ लेकर आएगी। कावेरी जहां अरमान को अभिरा से शादी करने के लिए कहेगी, वहीं अरमान इस बात से इनकार करेगा कि अभिरा उसे माफ करेगी। यह सुनकर मायरा का दिल टूट जाएगा। इसके बाद मायरा अभिरा से बात करेगी और उसे अरमान को एक और मौका देने के लिए मनाने की कोशिश करेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिरा अपने दिल की सुनकर अरमान को माफ करेगी या फिर यह दूरी और बढ़ेगी।

चमोली टनल हादसा: मौके पर पहुंचे CM धामी, मुआवजे का किया ऐलान, 3 लोगों को बचाने युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

NALSAR विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का BCI पर तीखा हमला, बोलीं- संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल बंद हो

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS में कराए गए भर्ती

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

4 सेकंड तक काम नहीं कर रहे थे कंट्रोल्स, अचानक 300 फीट नीचे गिरा प्लेन, एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में खुलासा