ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

YRKKH Upcoming Update: जमीन छीनने की दी थी धमकी, अभिरा को बर्बाद करने की कसम खाएगा अरमान

Abhira Armaan Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में 8 साल बाद अभिरा और अरमान आमने-सामने आएंगे। पूल सीन के बाद दोनों की पुरानी यादें ताजा होंगी, लेकिन अरमान गुस्से में अभिरा को बर्बाद करने की धमकी देगा।

सोनाली झा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों जबरदस्त ड्रामा से भरपूर है। कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि 8 साल से अलग रह रहे अभिरा और अरमान अब आमने-सामने आने वाले हैं। अपकमिंग एपिसोड में दोनों की मुलाकात ऐसा मोड़ लेगी, जो आगे की कहानी पूरी तरह बदल देगा।

एपिसोड की शुरुआत अभिरा के गैराज से होगी। काम के दबाव की वजह से वह बिल्डर अरमान के साथ मीटिंग के लिए लेट हो जाती है। गैराज में अकेले ही वह कई गाड़ियों को ठीक करने में जुटी रहती है। दूसरी ओर अरमान मीटिंग की लोकेशन देखकर ही नाराज हो जाता है। रेस्टोरेंट में वैलेंटाइन डे की सजावट देखकर उसका गुस्सा और बढ़ जाता है और वह अपने कर्मचारियों पर भड़क उठता है। उसे नहीं पता कि मोहल्ले की लीडर के रूप में मिलने आने वाली अभिरा ही उसकी अतीत की कहानी है।

अरमान का फूटा गुस्सा

जब अभिरा मीटिंग के लिए रेस्टोरेंट पहुंचती है, तो पहले दोनों एक-दूसरे को देख नहीं पाते। लेकिन अचानक अभिरा का संतुलन बिगड़ता है और वह पूल में गिरने वाली होती है। तभी अरमान उसे बचाने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन दोनों ही पूल में गिर जाते हैं। पानी में गिरते ही दोनों को पुराने दिन याद आ जाते हैं। भावनाओं का ज्वालामुखी फूट पड़ता है और अरमान का गुस्सा साफ नजर आता है।

मुक्ति और मायरा का ट्रैक

मीटिंग के दौरान अरमान को पता चलता है कि गैराज की मालकिन अभिरा ही है। अभिरा अपने हक की मांग रखती है, लेकिन अरमान चुप रहता है। इसी बीच कहानी में मुक्ति और मायरा का ट्रैक भी चलता है, जहां मुक्ति अपनी मां के संघर्ष का जिक्र करती है। वह बताती है कि उसकी मां ने कर्ज लेकर उसे पढ़ाया है और वह मेहनत कर सब कुछ चुकाना चाहती है। मायरा उसे समझाती है कि जिंदगी में पढ़ाई के साथ रिश्तों और यादों की भी अहमियत है।

अभिरा को बर्बाद करने की कसम खाएगा अरमान

वहीं, अभिरा की मांगें सुनने के बाद अरमान बदले की भावना से भर जाता है। वह जमीन छीन लेने की धमकी देता है और अभिरा को बर्बाद करने की कसम खाता है। 8 साल बाद हुई इस टकराव ने कहानी को नई दिशा दे दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या नफरत का यह तूफान पुराने प्यार को पूरी तरह खत्म कर देगा या फिर रिश्तों में कोई नया मोड़ आएगा।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी