यश की फिल्म टॉक्सिक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

यश की ‘टॉक्सिक’ के टीजर पर विवाद, इंटीमेट सीन को लेकर ट्रोल हुईं गीतू मोहनदास, निर्देशक ने दिया करारा जवाब

Toxic Movie Controversy: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के टीजर में दिखे इंटीमेट सीन पर बवाल मच गया है। ट्रोलिंग के बीच निर्देशक गीतू मोहनदास ने इंस्टाग्राम स्टोरी से जवाब दिया।

स्नेहा मौर्या

Geetu Mohandas Toxic Movie Intimate Scene Response: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश के 40वें जन्मदिन पर 8 जनवरी को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का प्रोमो रिलीज किया गया। टीजर सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, लेकिन इसके साथ ही एक इंटीमेट सीन को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया। टीजर की शुरुआत में दिखाए गए इस सीन के बाद कई यूजर्स ने फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

फिल्म में यश राया नाम के किरदार में नजर आ रहे हैं। प्रोमो का टोन डार्क और स्टाइलिश है, लेकिन शुरुआती सेकेंड्स में दिखाए गए दृश्य को लेकर लोगों की राय बंट गई। कुछ दर्शकों ने इसे कहानी की मांग बताया, तो कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या इस तरह के सीन की जरूरत थी।

ट्रोलिंग पर गीतू मोहनदास का जवाब

ट्रोल्स के बीच चुप रहने के बजाय गीतू मोहनदास ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अप्रत्यक्ष लेकिन सशक्त जवाब दिया। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जब लोग महिलाओं की खुशी, सहमति और महिलाओं द्वारा सिस्टम को नियंत्रित करने जैसे मुद्दों पर बहस कर रहे हैं, तब मैं आराम कर रही हूं।”

Insta story of Toxic director Geetu Mohandas byu/SmallAchiever inBollyBlindsNGossip

इस स्टोरी को कई लोगों ने ट्रोल करने वालों को दिया गया करारा जवाब माना। हालांकि, उनकी यह पोस्ट भी चर्चा का विषय बन गई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर इस पर लंबी बहस देखने को मिली।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

रेडिट पर एक यूजर ने लिखा कि टीजर में दिखाया गया सीन गैर-उत्तेजक तरीके से फिल्माया गया है और इसमें महिला को किसी वस्तु की तरह पेश नहीं किया गया। यूजर का मानना था कि इस सीन के जरिए महिला की सहमति और उसकी भूमिका को दिखाने की कोशिश की गई है।

वहीं, एक अन्य यूजर ने असहमति जताते हुए कहा कि खासकर टीजर में इस तरह का सीन दिखाने का कोई ठोस कारण नजर नहीं आता। उनके मुताबिक, यह दृश्य सिर्फ चौंकाने के लिए डाला गया है और महिला की खुशी या सहमति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा तभी सार्थक होती है, जब वह कहानी के संदर्भ में हो।

‘टॉक्सिक’ को लेकर बढ़ी उत्सुकता

विवाद के बावजूद ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता कम नहीं हुई है। यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और गीतू मोहनदास की संवेदनशील निर्देशन शैली के चलते यह फिल्म पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म इन सभी बहसों पर क्या असर छोड़ती है।

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा ने प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल

आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया