टॉक्सिक फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

इंटिमेट सीन को लेकर ट्रोल हुईं ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम किया प्राइवेट, पहले अकाउंट डिलीट की थी अफवाह

Beatriz Taufenbach Instagram Private: यश की फिल्म टॉक्सिक के टीजर ने खूब व्यूज बटोरे, लेकिन कब्रिस्तान सीन पर विवाद छिड़ गया। आलोचनाओं से परेशान ब्राजीलियन एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम प्राइवेट कर लिया।

स्नेहा मौर्या

Yash Toxic Teaser Controversy: कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर उनके जन्मदिन 8 जनवरी को रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया। महज 6 दिनों में इस टीजर को 88 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जहां एक तरफ फैंस यश के इंटेंस अवतार की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर टीजर के एक सीन को लेकर जोरदार विवाद खड़ा हो गया है।

टीजर में दिखाए गए कब्रिस्तान में फिल्माए गए स्टीमी सीन पर आम आदमी पार्टी की महिला शाखा ने आपत्ति जताई है। पार्टी की ओर से इस सीन को आपत्तिजनक बताते हुए सेंसर बोर्ड (CBFC) और महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। विवाद बढ़ने के बीच अब टीजर में नजर आईं ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस Beatriz Taufenbach को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

लगातार ट्रोलिंग के बाद ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम किया प्राइवेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग और भद्दे कमेंट्स के बाद बेहाट्रिज ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि उन्होंने अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था, हालांकि बाद में साफ हुआ कि एक्ट्रेस ने केवल अकाउंट प्राइवेट किया है। खास बात यह है कि फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास बेहाट्रिज को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं।

टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने बेहाट्रिज की पहचान जानने की कोशिश की और उनके पोस्ट्स पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। लगातार हो रही आलोचनाओं और निजी हमलों से परेशान होकर एक्ट्रेस ने यह कदम उठाया, ऐसा माना जा रहा है।

विवाद के बीच CBFC ने भी दी प्रतिक्रिया

विवाद के बीच CBFC ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने स्पष्ट किया कि ‘टॉक्सिक’ के टीजर को रिलीज से पहले CBFC की मंजूरी नहीं ली गई थी। चूंकि टीजर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया था, इसलिए सर्टिफिकेशन जरूरी नहीं था। फिलहाल फिल्म से जुड़ा कोई भी कंटेंट सेंसर बोर्ड के पास जमा नहीं किया गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। यह एक पैन-इंडिया फिल्म होगी, जिसमें यश के साथ नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मणि वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सीधी टक्कर रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर ‘धुरंधर 2’ से होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि विवादों के बीच ‘टॉक्सिक’ दर्शकों पर कितना असर छोड़ पाती है।

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा