यामी गौतम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी 'नई नवेली' पर CBFC की सख्ती, रिलीज से पहले जान लें 5 बड़े बदलाव

Nayyi Navelli Censor Board: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। CBFC ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 18 मिनट है।

सोनाली झा

Highlights

  • यामी गौतम की 'नई नवेली' को CBFC ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है।

  • फिल्म में यामी गौतम के एक डायलॉग को संशोधित करने के निर्देश दिए गए।

  • सेंसर बोर्ड ने 'नई नवेली' के एक विजुअल और बैकग्राउंड म्यूजिक में संशोधन करवाया।

Yami Gautam Film Nayyi Navelli: यामी गौतम एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। इस बार वह हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म सेंसर बोर्ड से जुड़े बदलावों को लेकर चर्चा में आ गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। आइए जानते हैं फिल्म में क्या-क्या बदला गया है और इसका रनटाइम कितना है।

जानकारी के मुताबिक, फिल्म की एग्जामिनिंग कमिटी ने सबसे पहले मेकर्स से शुरुआती डिस्क्लेमर को दोबारा लिखने के लिए कहा। इसमें स्पष्ट करना था कि फिल्म की कहानी पूरी तरह काल्पनिक है और मेकर्स ने संबंधित नियमों का पालन किया है। इसके अलावा क्लाइमैक्स के एक विजुअल में भी बदलाव करवाया गया। फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक में भी उचित संशोधन करने के निर्देश दिए गए।

यामी गौतम के 57 सेकेंड के डायलॉग पर चली कैंची

फिल्म में यामी गौतम के एक डायलॉग को लेकर भी सेंसर बोर्ड ने बदलाव करवाया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस डायलॉग की कुल अवधि 57 सेकेंड थी। बोर्ड ने इसमें संशोधन करने और फिल्म में जहां-जहां यह डायलॉग आता है, वहां बदला हुआ हिस्सा इस्तेमाल करने के लिए कहा। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में डायलॉग के सटीक शब्दों का खुलासा नहीं किया गया है।

नशीले पदार्थों से जुड़ा डिस्क्लेमर भी जोड़ा गया

फिल्म में मसाला खाने से जुड़े कुछ दृश्यों में भी बदलाव किए गए हैं। इन दृश्यों को थोड़ा धुंधला करने के लिए विजुअल में स्टैटिक टच दिया गया। इसके साथ ही नशीले पदार्थों के खिलाफ एक डिस्क्लेमर जोड़ने के निर्देश भी दिए गए। इन बदलावों के बाद फिल्म को रिलीज के लिए मंजूरी मिल गई।

2 घंटे 18 मिनट की है नई नवेली

यामी गौतम की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का रनटाइम 138 मिनट यानी 2 घंटे 18 मिनट है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की बात सामने आई थी। अब देखना होगा कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों से होगी टक्कर

नई नवेली की रिलीज के आसपास बॉक्स ऑफिस पर दूसरी बड़ी फिल्मों की भी चर्चा है। राजकुमार राव की ‘प्रहार’ 16 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, जबकि रजनीकांत की ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ऐसे में यामी गौतम की फिल्म के प्रदर्शन पर दर्शकों की प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की नजर रहेगी।

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर

CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद, अब क्या करेंगे अभिजीत दिपके?

आजाद मैदान में CJP के प्रदर्शन को मिली मंजूरी, मुंबई पुलिस बोली- वही है प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल