Highlights
यामी गौतम धर फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले डायरेक्टर आनंद एल. राय के साथ अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेंगी।
‘नई नवेली’फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर में यामी के साथ आदिनाथ कोठारे, सुनीता राजवर और मीता वशिष्ठ नजर आएंगे।
निर्देशक बालाजी मोहन की फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Yami Gautam Dhar Nai Naveli Release Date: फिल्म इंडस्ट्री में जब भी किसी नई और अनोखी कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी होती है, तो कलाकारों और मेकर्स का विश्वास उस शक्ति के साथ जुड़ जाता है जो हर काम को सफल बनाती है। अपनी बेहतरीन कहानियों के चयन और सहज एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम धर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'नई नवेली' को लेकर चर्चा में हैं।
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के दस्तक देने से ठीक पहले वह मेकर आनंद एल. राय के साथ यामी गौतम अयोध्या जाने वाली हैं। इस धार्मिक यात्रा के दौरान वे राम की पैड़ी पर पहुंचकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेंगी। उनका यह मानना है कि जिंदगी की हर नई यात्रा की शुरुआत भगवान के नाम के साथ ही सबसे ज्यादा शुभ होती है।
बॉलीवुड में चकाचौंध और भारी-भरकम प्रचार के इस दौर में किसी फिल्म की रिलीज से पहले इस तरह की यात्रा करना एक अलग ही मैसेज देती है। यामी गौतम धर की यह अयोध्या यात्रा उनकी सादगी और अपने काम के प्रति उनके गहरे समर्पण को दर्शाती है। फिल्म से जुड़े जानकारों का कहना है कि जब कोई कलाकार अपनी कला के लिए इतनी श्रद्धा रखता है, तो उसका असर बड़े पर्दे पर भी साफ नजर आता है।
प्रोड्यूसर आनंद एल. राय के साथ उनका यह सफर यह साबित करता है कि वे केवल बिजनेस सफलता के पीछे नहीं भागते, बल्कि अपनी हर कृति को एक पवित्र जिम्मेदारी की तरह देखते हैं। उनके इस कदम से उनके फैंस भी खासे प्रभावित नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी इस सोच की तारीफ कर रहे हैं।
यह फिल्म सिर्फ अपनी स्टार कास्ट के कारण ही नहीं, बल्कि इसकी अनोखी कहानी के चलते भी दर्शकों के बीच उत्सुकता का मुद्दा बनी हुई है। फिल्म 'नई नवेली' मुख्य रूप से मेरठ की एक ऐसी दुल्हन की कहानी है जो पहली नजर में बिल्कुल परफेक्ट दिखाई देती है, लेकिन उसकी लाइफ में कई तरह के मजेदार और रहस्यमयी मोड़ आते हैं।
इस फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म के जरिए डायरेक्टर बालाजी मोहन एक बेहद रोचक पारिवारिक ताना-बाना बुनने जा रहे हैं। आनंद एल. राय के कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का टीज़र और पोस्टर पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुके हैं, और अब सिनेमाप्रेमियों को यामी गौतम की इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।