कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बंद हो जाएगा समय रैना का यूट्यूब चैनल? रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट पर भड़का NHRC, ले लिया ये बड़ा एक्शन

Ranveer Allahbadia Controversy : समय रैना के कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में आपत्तिजनक बयान देना बीयर बाइसेप्स पर भारी पड़ गया है। इस विवाद में अब एनएचआरसी की भी एंट्री हो गई है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। समय रैना के कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में आपत्तिजनक बयान देना बीयर बाइसेप्स पर भारी पड़ गया है। इस मामले में रणवीर और समय के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, वहीं बढ़ते विवाद को देखते हुए रणवीर ने माफी भी मांगी है।

इस विवाद में अब एनएचआरसी की भी एंट्री हो गई है। अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने रणवीर के बयान पर संज्ञान लेते हुए यूट्यूब को पत्र लिखा है। एनएचआरसी ने कहा है कि इस वीडियो को यूट्यूब प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाना चाहिए। स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में माता-पिता पर अश्लील टिप्पणी करने के बाद रणवीर ट्रोल्स के निशाने पर हैं।

मुंबई-दिल्ली में शिकायत दर्ज

इस टिप्पणी के लिए रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य के खिलाफ पर मुंबई में एफआईआर हुई है। इसके अलावा दिल्ली में भी शिकायत दर्ज की गई है। दिल्ली में नवीन जिंदल नाम के एक वकील ने साइबर पुलिस और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में लिखा है कि ऐसे लोग हमारी संस्कृति और सामाजिक ताने-बाने को बर्बाद कर रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। इसके अलावा शिकायत में यह भी मांग की गई है कि समय रैना के इस शो को बैन कर दिया जाए।

वीडियो पोस्ट में मांगी माफी

31 वर्षीय ने एक्स पर माफीनामा पोस्ट किया और कैप्शन दिया, 'माता-पिता के बारे में मैंने जो कहा, वह मुझे नहीं कहना चाहिए था। मुझे खेद है। वीडियो मैसेज में उन्होंने आगे कहा, -मेरी टिप्पणी सही नहीं थी, न ही यह मजाकिया थी, मैं कॉमेडी का विशेषज्ञ नहीं हूं, मैं यहां सिर्फ सॉरी कहने आया हूं।'

वीडियो हटाने की अपील

रणवीर ने कहा कि परिवार एक ऐसी चीज है जिसका मैं कभी अपमान नहीं करना चाहूंगा। मैंने इस पूरे मामले से सीखा है कि इस प्लेटफॉर्म का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने की जरूरत है। उन्होंने वादा किया कि वह बेहतर होंगे। इसके साथ ही रणवीर ने बताया कि उन्होंने शो के मेकर्स से वीडियो से विवादित क्लिप हटाने को कहा है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप मुझे माफ कर देंगे।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा