निहिलिस्ट पेंगुइन वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Nihilist Penguin का खुला राज, जानें 19 साल पुरानी डॉक्यूमेंट्री का क्लिप क्यों हो रहा है वायरल?

Viral Penguin 2026: सोशल मीडिया पर पेंगुइन का एक वीडियो लोगों को कंफ्यूज कर रहा है कि ये क्लिप किस डॉक्यूमेंट्री से है और सालों बाद ये रील क्यों वायरल हुई। चलिए जानते हैं पूरी सच्चाई।

स्नेहा मौर्या

Nihilist Penguin Meme: सोशल मीडिया की दुनिया में 2026 की शुरुआत एक बेहद अजीब लेकिन गहरे असर वाले वायरल ट्रेंड से हुई है। एक अकेले पेंगुइन का शांत सा वीडियो क्लिप टिकटॉक, इंस्टाग्राम, रेडिट और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर छाया हुआ है। इसे नाम दिया गया है ‘निहिलिस्ट पेंगुइन’। बिना किसी डायलॉग, बिना किसी ड्रामे के यह पेंगुइन लोगों के दिलों और दिमाग में उतर गया है।

19 साल पुरानी डॉक्यूमेंट्री से निकला वायरल मोमेंट

यह वायरल क्लिप कोई नया वीडियो नहीं है। यह जर्मन फिल्ममेकर वर्नर हर्जोग की 2007 में आई डॉक्यूमेंट्री ‘एनकाउंटर्स एट द एंड ऑफ द वर्ल्ड’ से लिया गया है। फिल्म में अंटार्कटिका की यात्रा के दौरान कैमरा एक ऐसे पेंगुइन को कैद करता है जो अपनी कॉलोनी से अलग होकर समुद्र की ओर जाने के बजाय बर्फीले पहाड़ों की तरफ अकेले चलता चला जाता है। हर्जोग के नरेशन में इसे लगभग “मौत की ओर बढ़ता मार्च” कहा गया है।

इंटरनेट पर क्यों छाया ये पेंगुइन?

आमतौर पर पेंगुइन हमेशा अपने झुंड और समुद्र के आसपास रहते हैं। ऐसे में किसी पेंगुइन का उल्टी दिशा में अकेले चलना लोगों को हैरान कर गया। जनवरी 2026 में इस फुटेज के छोटे-छोटे एडिट्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे और धीरे-धीरे यह ‘निहिलिस्ट पेंगुइन मीम’ बन गया।

क्या मतलब निकाल रहे हैं लोग?

इस मीम को आज की इंसानी जिंदगी से जोड़ा जा रहा है। लोग इसे बर्नआउट, इमोशनल थकान, रोज़मर्रा की दौड़ से अलग होने की इच्छा और “खो जाने” के एहसास का सिंबल मान रहे हैं। पेंगुइन की शांत, बिना हड़बड़ी की चाल कई लोगों को अपनी ही जिंदगी की याद दिला रही है।

‘निहिलिस्ट पेंगुइन’ नाम क्यों पड़ा?

इस नाम की वजह पेंगुइन का वो रवैया है जो जानबूझकर, ठहरा हुआ और थोड़ा दार्शनिक सा लगता है, जैसे उसने जिंदगी के मायने ही छोड़ दिए हों।

क्या कहती है साइंस?

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बिहेवियर के पीछे कोई फिलॉसफी नहीं है। वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बीमारी, न्यूरोलॉजिकल दिक्कत या कन्फ्यूजन की वजह से कुछ पेंगुइन रास्ता भटक सकते हैं। असल में इंसान ही अपने अनुभवों के हिसाब से इस वीडियो को अर्थ दे रहे हैं। अगर आप पूरी डॉक्यूमेंट्री देखना चाहते हैं, तो 'एनकाउंटर्स एट द एंड ऑफ द वर्ल्ड'  यूट्यूब पर फ्री में उपलब्ध है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना