अक्षय कुमार मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

100 करोड़ क्लब में हो गई Welcome To The Jungle की एंट्री, आलिया भट्ट की फिल्म को दे रही जबरदस्त टक्कर

Welcome To The Jungle BO Office: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के नौवें दिन 7.35 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

अपूर्वा नायक

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 9: सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का जादू अब भी दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। रिलीज के 9 दिनों बाद भी इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है।

ऑडियंस के जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते आखिरकार वेलकम टू द जंगल 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि शुक्रवार को रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का वेलकम टू द जंगल पर खासा असर होते हुए नजर नहीं आ रहा है। आइए जानते हैं कि इस मूवी ने 9वें दिन कितनी कमाई की हैं।

अल्फा के रिलीज का नहीं हुआ असर

26 जून को रिलीज हुई वेलकम टू द जंगल को देखने के लिए अभी भी दर्शक उत्सुक हैं। जिसका सीधा असर फिल्म के ऑफिस कलेक्शन पर होता हुआ नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज के 9वें दिन वेलकम टू द जंगल ने 7.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसके कारण फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने अब तक 105 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल कर लिया हैं। शुक्रवार को आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी है।

हालांकि अल्फा का वेलकम टू द जंगल पर कोई खासा असर होते हुए नजर नहीं आ रहा है। अल्फा ने जहां पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई की थी, तो वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 11.25 करोड़ की कमाई की थी। जिससे साथ पता चलता है कि अल्फा का वेलकम टू द जंगल पर कोई असर नहीं हुआ है। अल्फा की स्टारकास्ट में बॉबी देओल, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म वेलकम टू द जंगल को जोरदार टक्कर दे सकती हैं।

वेलकम टू द जंगल में चमके ये सितारे

अहमद खान के द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नाडिंस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, सुनील शेट्टी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, अरसद वारसी के साथ 20 और सितारे शामिल हैं।

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार