विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सपोर्ट किया
बोले- भारतीय सेना के शौर्य पर बनी फिल्मों को मिलना चाहिए प्यार
सलमान-विवेक के पुराने विवाद के बीच बयान ने खींचा ध्यान
Vivek Obreoi Supports Salman Khan Maatrubhoomi: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि अब जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से पहले ही फिल्म चर्चाओं में है।
भारतीय सेना के शौर्य पर आधारित इस फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया ने किया है। 4 दिसंबर को ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है। सलमान खान की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपना रिएक्शन दिया है।
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर विवेक ओबेरॉय ने कहा कि जब कोई फिल्म भारतीय सेना के शौर्य, बहादुरी और हिम्मत पर आधारित हो, तो ऑडियंस को आगे बढ़कर उसका सपोर्ट करना चाहिए।
उनके अनुसार, वर्दी पहनकर देश की रक्षा करने वाले जवानों के प्रति सम्मान जगाने वाली हर फिल्म को कामयाबी मिलनी चाहिए। साथ ही विवेक ने कहा कि ऐसी फिल्मों को बहुत सारा प्यार मिलना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया को भी शुभकामनाएं दीं।
एक्टर विवेक ओबेरॉय ने बताया कि अपूर्व लाखिया उनके दोस्त है। दोनों इससे पहले दोनों फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला में साथ काम कर चुके हैं। विवेक ने डायरेक्शन की तारीफ करते हुए उनके लिए सक्सेस की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि मातृभूमि ऑडियंस को प्रेरित करने में भी कामयाब होगी।
विवेक ओबेरॉय का ये बयान इसलिए भी सुर्खियों में है, क्योंकि सलमान खान और उनके बीच साल 2003 में हुआ विवाद आज भी बॉलीवुड के चर्चित किस्सों में गिना जाता है। उस समय ऐश्वर्या राय से जुड़े टेंशन के बीच विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसके बाद दोनों सितारों के रिश्तों को लेकर काफी चर्चा हुई थी।
ऐसे में सलमान की फिल्म को लेकर विवेक का पॉजिटिव बयान ध्यान खींच रहा है। मातृभूमि में चित्रांगदा सिंह, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, अभिश्री सेन, जेन शॉ, जावेद खान और विपिन भारद्वाज भी नजर आएंगे।