विजय और तृषा की जोड़ी फिर हुई वायरल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

विजय और तृषा की जोड़ी फिर हुई वायरल, वेडिंग रिसेप्शन में साथ पहुंचे, जगन मोहन रेड्डी संग भी खिंचवाई तस्वीर

Thalapathy Vijay Viral Video: तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय हाल ही में चेन्नई में एक मैरेज रिसेप्शन में एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन के साथ नजर आए, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

यति सिंह

Highlights

  • तमिलनाडु के सीएम विजय चेन्नई में वाईएस अनिल रेड्डी की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे।

  • एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी इसी समारोह में शामिल हुईं, दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

  • सी. जोसेफ विजय ने अपनी मां शोभा चंद्रशेखर के साथ शिरकत की।

Vijay Trisha Public Appearance: दक्षिण भारत की राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलपति) इन दिनों अपनी एक पर्सनल मौजूदगी को लेकर खासी चर्चा में हैं।

चेन्नई में आयोजित एक भव्य शादी फंक्शन में उनका एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन के साथ पहुंचना आम लोगों से लेकर मीडिया तक के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। इस आयोजन की कई तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन पर आम जनता और राजनीतिक विश्लेषकों की निगाहें टिकी हुई हैं।

मुख्यमंत्री और एक्ट्रेस का एक साथ कार्यक्रम में पहुंचना

दरअसल यह पूरा मामला चेन्नई में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन से जुड़ा हुआ है। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चचेरे भाई वाईएस अनिल रेड्डी की बेटी के शादी समारोह का यह आयोजन था।

इस खास मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय अपनी मां शोभा चंद्रशेखर के साथ फंक्शन पर पहुंचे थे। लेकिन जिस बात ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह यह था कि उनके साथ पॉपुलर एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन भी उसी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। दोनों को एक साथ मंडप की ओर बढ़ते और मेहमानों का हाथ जोड़कर स्वागत करते हुए देखा गया।

रिसेप्शन के दौरान मंच पर हुई दोनों की मुलाकात

रिसेप्शन पार्टी के दौरान की सामने आई झलकियों में यह साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों कलाकारों ने नए कपल को आशीर्वाद दिया और उन्हें गुलदस्ते दिए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय ने एक बेहद शालीन भूरे रंग का फॉर्मल सूट पहन रखा था, जबकि त्रिशा कृष्णन ने बेहद खूबसूरत बेबी पिंक रंग की साड़ी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

इन दोनों कलाकारों की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने अतीत में भी कई बार लोगों का ध्यान खींचा है। मौजूदा साल 2026 के दौरान चेन्नई के एक अन्य हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन में उनकी उपस्थिति ने इन चर्चाओं को और ज्यादा बल दे दिया था।

ससुराल वालों से इतनी नफरत? बेंगलुरु में साइको पति ने सास, सालों समेत 7 लोगों को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

23 साल के युवक ने लड़की बनकर 1000 लोगों से की गंदी चैट, 82 की नंगी वीडियो बनाई; जानें फिर आगे क्या किया?

दिल्ली में अरेस्ट के बाद CJP का नया दांव, केरल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; 7 नवंबर को कोच्चि में जुटेंगे नेता

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानें धधकी; आग बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां