जन नायकन (सौ. सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

Jananayagan: विजय थलापति की आखिरी फिल्म का बढ़ा क्रेज, 2600 रुपये में भी खरीद रहे लोग टिकट

Jananayagan Advance Ticket: थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन को लेकर क्रेज देखते ही बन रहा है। इस फिल्म की टिकट की एडवांस बुकिंग करवाने के लिए दर्शकों को 2600 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है।

अपूर्वा नायक

Jananayagan Advance Booking Ticket Price: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तामिलनाडु के सीएम विजय थलापति की मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली फिल्म रिलीज होने जा रही है। ऐसे में उनकी फिल्म को लेकर क्रेज तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा सकता है।

विजय थलापति की फिल्म जन नायकन 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म के सुपरहिट होने की भनक महसूस होने लगी है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए है।

विजय की आखिरी फिल्म

जन नायकन को लेकर ये भी चर्चा तेज है कि ये फिल्म विजय थलापति के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म हो सकती है। इस फिल्म में विजय थलापति के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और प्रकाश राज जैसे कलाकार दिखने वाले हैं। हालांकि ये फिल्म इस साल जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवादों के कारण इस फिल्म की रिलीज 7 महीने लेट होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल कुछ ज्यादा ही हाई है। जिसका असर ये रहा कि जन नायकन की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही धमाल हो गया है। एडवांस टिकट बुक करने के लिए फैंस को 2600 रुपये का टिकट खरीदना पड़ रहा है।

2600 रुपये का टिकट

विजय थलापति का स्टारडम पूरे दक्षिण भारत तक फैला हुआ है। ये भी एक कारण है कि तामिलनाडु के थिएटर्स से ज्यादा महंगे टिकट कर्नाटक में बिक रहे हैं। बेंगलुरु में पीवीआर थिएटर्स के रिक्लाइनर की टिकट लगभग 2600 रुपये की बतायी जा रही है। विजय के कई फैंस तो ऐसे है, जिन्होंने जन नायकन का आनंद लेने के लिए पहले से ही प्री टिकट बुक कर ली है।

तामिलनाडु सरकार ने तय किए टिकट प्राइस

सूत्रों के अनुसार, फिल्म का टिकट प्राइस फिल्म डायरेक्टर, डिस्ट्रीब्यूटर और थिएटर मालिक मिलकर फिक्स करते हैं, क्योंकि उन्हें शहर के दर्शकों का टेस्ट पता होता है। बेंगलुरु में टिकट की ऐसी डिमांड है और ऐसी कीमतें तय करना सही है। सूत्रों का कहना है कि चेन्नई में टिकट की कीमत इसीलिए कम है, क्योंकि यहां राज्य सरकार द्वारा सीमा (कैप) लगाया गया है। हालांकि असलियत में कई थिएटर्स ऐसे भी है, जहां ये टिकट की ब्लैक में कीमत 3000 रुपये तक हैं।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर