विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने की सगाई  
मनोरंजन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने की सगाई ! फैंस को अब आधिकारिक घोषणा का इंतजार

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna News: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरें फैंस के बीच चर्चा में हैं। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निजी समारोह में सगाई कर ली है।

सोनाली झा

Vijay Deverakonda-Rashmika Engagement Rumours: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते को लेकर अफवाहें लंबे समय से उड़ती रही हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है, लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। अब एक बार फिर दोनों की सगाई की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विजय और रश्मिका ने हाल ही में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निजी समारोह में सगाई कर ली है। हालांकि, दोनों ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कहा यह भी जा रहा है कि कपल शादी का एलान करने से पहले कुछ समय इंतजार करना चाहता है।

रश्मिका के पोस्ट से शुरू हुई चर्चाएं

इन अफवाहों को हवा तब मिली, जब रश्मिका ने दशहरा के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वे साड़ी पहने नजर आईं और फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थामा’ के ट्रेलर को मिले रिस्पॉन्स के लिए धन्यवाद भी कहा। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि ये तस्वीरें विजय देवरकोंडा के घर की हैं और उसी दौरान दोनों की सगाई हुई है। हालांकि, अभी तक कोई तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आया है जो इन खबरों की पुष्टि कर सके।

अफवाहें नई नहीं

यह पहली बार नहीं है जब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी या सगाई की खबरें सुर्खियां बनी हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, लेकिन हर बार ये अफवाह साबित हुईं। इसलिए इस बार भी फैंस आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को लेकर जल्द ही एक बड़ा ऐलान होने वाला है।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि सगाई की खबरें शायद फिल्म प्रमोशन से जुड़ा कोई पीआर स्टंट भी हो सकती हैं। फिलहाल, फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि विजय और रश्मिका की तरफ से इस खबर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आए। क्या सचमुच फरवरी 2026 में इस जोड़ी की शादी होगी या ये सिर्फ अफवाह है, यह आने वाले समय में साफ हो जाएगा।

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल