रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी पर लगी मुहर, जानें वेडिंग टाइटल नेम क्यों रखा VIROSH?

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 8 साल की डेटिंग के बाद अपनी शादी की खबर कन्फर्म कर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर ये खुशखबरी दी है।

स्नेहा मौर्या

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda VIROSH: बॉलीवुड और टॉलीवुड के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय तक अफवाहों और स्पॉटिंग के बाद कपल ने आखिरकार अपनी शादी की खबर को फैंस के लिए कन्फर्म किया। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि उन्होंने अपनी वेडिंग का टाइटल ‘VIROSH’ रखा है।

रश्मिका और विजय की वेडिंग का टाइटल है ‘VIROSH’

दरअसल, कपल ने पोस्ट में अपने शेयर किए गए पोस्ट में लिखा कि, "हमारे प्यारे चाहने वालों, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ चुनते - आप पहले से ही वहां थे। इतने प्यार से आपने हमें एक नाम दिया।" इसके बाद उन्होंने बताया कि फैंस ने उन्हें ‘VIROSH’ कहा, इसलिए उन्होंने अपने प्यार और सम्मान में इस खूबसूरत मौके को ‘VIROSH की शादी’ नाम देने का फैसला किया। पोस्ट में कपल ने फैंस को धन्यवाद दिया और कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे।

कैसे शुरू हुई कपल की लव स्टोरी

रश्मिका मंदाना और विजय की डेटिंग की खबरें पिछले 8 सालों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों ने पहली बार साथ में ‘गीता गोविंदम’ (2018) और ‘डियर कॉमरेड’ (2019) में काम किया। इसी दौरान उनके डेटिंग की अफवाहें भी सामने आईं। हालांकि, दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को निजी रखा और मीडिया में खुलकर कभी इस पर बात नहीं की।

कब और कहां होगी शादी?

आपको बता दें कि कपल की शादी शाही अंदाज में 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होने जा रही है। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। हाल ही में रश्मिका और विजय देवरकोंडा एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुए, जिससे फैंस में उत्साह और बढ़ गया। सोशल मीडिया पर शादी की चर्चाएं और उत्साह लगातार बने हुए हैं।

फैंस को कपल की शादी का खास इंताजर

वहीं, रश्मिका और विजय की शादी सिर्फ एक इवेंट नहीं बल्कि उनके लंबे समय के प्यार का सेलिब्रेशन भी है। ‘VIROSH’ नाम उनके फैंस के प्यार और सम्मान को भी दर्शाता है। कपल ने हमेशा अपने फॉलोअर्स और चाहने वालों का प्यार महसूस किया है, और यही वजह है कि यह शादी फैंस के लिए भी बेहद खास होने वाली है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां