हाउसफुल 5 में एक्ट्रेसेस के किरदारों पर भड़के दर्शक 
मनोरंजन

हाउसफुल 5 में एक्ट्रेसेस के किरदारों पर भड़के दर्शक, बोले- बस ग्लैमर दिखाने के लिए रखा है

कॉमेडी की फेमस फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवीं किस्त हाल ही में रिलीज हुई है। लोगों ने इस फिल्म से काफी उम्मीद लगाई हुई थी, हालांकि फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है।

सोनाली झा

मुंबई: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने एक बार फिर दर्शकों को कॉमेडी का तड़का देने की कोशिश की है। हालांकि, जहां फिल्म ने ओपनिंग डे पर 23 करोड़ रुपए की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की, वहीं फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हो गई है। खासतौर पर फिल्म में महिलाओं के रोल को लेकर दर्शक काफी नाराज नजर आ रहे हैं।

मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और नाना पाटेकर जैसे दिग्गज एक्टर्स के साथ-साथ नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा और सोनम बाजवा जैसे नामी चेहरे भी हैं। लेकिन दर्शकों का कहना है कि इन सभी एक्ट्रेसेस को केवल ग्लैमर और आकर्षण का हिस्सा बनाकर रखा गया है, उनके किरदारों की कहानी में कोई खास गहराई नहीं है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स ने फिल्म को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा कि सौंदर्या शर्मा के साथ सबसे खराब व्यवहार किया गया है। उन्हें सिर्फ शुरुआत से अंत तक सेक्सुलाइज किया गया है। वहीं, दूसरे यूजर ने फिल्म को हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सबसे कमजोर किस्त बताया।

कुछ लोगों ने फिल्म की तुलना मस्ती फिल्म सीरीज से की और कहा कि महिलाओं का केवल सजावट के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कहानी कमजोर थी, लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह थी कि महिला किरदारों को वस्तु की तरह पेश किया गया। हालांकि, दूसरी ओर कुछ दर्शकों ने फिल्म की कॉमिक टाइमिंग और स्टारकास्ट की तारीफ करते हुए इसे फुल एंटरटेनमेंट पैकेज भी बताया। फिलहाल यह साफ है कि जहां एक ओर हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिहाज से कामयाब हो रही है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप