महाशिवरात्रि पर 500 करोड़ के पार हुई विक्की कौशल की छावा  
मनोरंजन

Chhaava On Mahashivratri: शिव भक्ति का मिला फायदा, महाशिवरात्रि पर 500 करोड़ के पार हुई विक्की कौशल की छावा

Vicky Kaushal Film Chhaava On Mahashivratri: विक्की कौशल की फिल्म छावा महाशिवरात्रि के मौके पर दुनिया भर में हुए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

अनिल सिंह

Chhaava: विक्की कौशल असल जिंदगी में भी भगवान शिव के भक्त हैं, छावा फिल्म में भी उन्होंने छत्रपति संभाजी के किरदार को निभाते हुए भगवान शिव की खूब उपासना की और अब उन्हें शिव भक्ति का आशीर्वाद मिल गया है। विक्की कौशल की फिल्म छावा न सिर्फ हिट साबित हुई बल्कि उसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। महाशिवरात्रि के दिन फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन पूरा हो चुका है और 13वें दिन भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। महाशिवरात्रि के दिन फिल्म ने 21.75 करोड़ रुपए की कमाई की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल की इस फिल्म ने भारत में अब तक 385 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार करने में कामयाब हुआ है। महाशिवरात्रि के दिन फिल्म यह कारनामा करने में सफल साबित हुई है।

महाशिवरात्रि के दिन फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है विक्की कौशल की फिल्म छावा ने पहले हफ्ते में ही करीब 219 करोड़ रुपए कमा लिए थे। वहीं दूसरे हफ्ते के पहले दिन फिल्म ने 23 करोड़, दूसरे दिन 44 करोड़, तीसरे दिन 40 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़, पांचवें दिन 18.5 करोड़ और छठे दिन 21.75 करोड़ की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म अब तक 385 करोड़ रुपए से अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारत में कर चुकी है। वहीं दुनिया भर में इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट