महावतार का पोस्टर रिलीज 
मनोरंजन

चिरंजीवी परशुराम के रूप में विक्की कौशल ने मचाया बवाल, महावतार फिल्म का किया एलान

अमर कौशिक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महावतार का पोस्टर शेयर किया है। चिरंजीवी परशुराम के रूप में विक्की कौशल को देखा जाएगा। इस अंदाज में विक्की ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है।

अदिति भंडारी

विक्की कौशल को हाल ही में बैड न्यूज़ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक मजाकिया किरदार निभाया है। और अब विक्की अपने नए अवतार और नए रूप में फिर से जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। आज 13 नवंबर को विक्की की नई फिल्म महावतार की घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक अमर कौशिक हैं।

इस फिल्म में विक्की कौशल महान योद्धा ऋषि चिरंजीवी परशुराम की भूमिका निभाएंगे। भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित यह फिल्म क्रिसमस 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपने पिछले फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता के बाद एक बार फिर विजान और कौशिक ने नए परियोजन की शुरुआत की है। यह फिल्म पौराणिक कथाओं पर आधारित है।

विक्की कौशल का नया रूप

चिरंजीवी परशुराम के रूप में विक्की कौशल को देखा जाएगा, जो उनके करियर में चार चांद लगा देगा। यह मूवी चिरंजीवी परशुराम की कहानी को जीवंत करेगी। 'महावतार' की घोषणा विक्की कौशल की 'ज़रा हटके ज़रा बचके' जैसी फिल्मों में सफलता और मराठा राजा संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित उनकी आगामी परियोजना 'छावा' के बाद हुई है।

अमर कौशिक ने 13 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महावतार का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में विक्की कौशल एक नए अंदाज में सामने आए हैं। विक्की का यह रूप पहचाना नहीं जा सकता। इस अंदाज में विक्की ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है।

कब होगी फिल्म रिलीज

फिल्म की कहानी हिंदू पौराणिक कथाओं में सात चिरंजीवी या अमर प्राणियों में से एक परशुराम के इर्द-गिर्द घूमती है। अपनी बुद्धि, शक्ति और योद्धा भावना के लिए जाने जाने वाले परशुराम को एक ऋषि और धर्म (न्याय) के एक भयंकर रक्षक के रूप में सम्मानित किया जाता है। 'महाभारत' और 'रामायण' सहित विभिन्न पौराणिक ग्रंथों में परशुराम को भगवान विष्णु के अवतार के रूप में दर्शाया गया है, जिन्हें पृथ्वी को भ्रष्ट शासकों से मुक्त करने और धार्मिकता को बनाए रखने का कार्य सौंपा गया है। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म की पटकथा निरेन भट्ट ने लिखी है। 'महावतार' क्रिसमस 2026 में सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी