अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से आगे निकली विक्की कौशल की फिल्म छावा 
मनोरंजन

Pushpa 2 vs Chhaava: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को विक्की कौशल की फिल्म छावा ने इस मामले में छोड़ा पीछे

Film Profit Percentage: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है, सुनकर यकीन नहीं होगा, लेकिन यह हकीकत है। आइए जानते हैं क्या है मामला।

अनिल सिंह

Film Profit Percentage of Pushpa 2 And Chhaava: विक्की कौशल की फिल्म छावा इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म 300 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। जल्द ही यह फिल्म 400 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब हो जाएगी। छावा फिल्म ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को भी एक मामले में पीछे छोड़ दिया है। सुनकर यकीन कर पाना आसान नहीं है. लेकिन यह हकीकत है। दरअसल फिल्म प्रॉफिट परसेंटेज में विक्की कौशल की छावा अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से आगे निकल गई है। आइए जानते हैं आंकड़ा क्या दर्शा रहा है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने का नया रिकॉर्ड बनाया। फिल्म का अब तक का देशभर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1234.01 करोड़ का है। जबकि दुनिया भर में इसकी कमाई का आंकड़ा 1740 करोड़ को पार कर गया है और यह दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है। विक्की कौशल की छावा के कारोबार का आंकड़ा पुष्पा 2 से काफी कम है, फिल्म अब तक 400 करोड़ के आसपास पहुंच रही है। लेकिन इसने एक मामले में पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है।

रिलीज होने के बाद अब तक छावा फिल्म ने 340 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है, फिल्म को रिलीज हुए अभी दो हफ्ते ही हुए हैं। ऐसे में कमाई का आंकड़ा और बढ़ेगा, लेकिन यह फिल्म 130 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी और 400 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। प्रॉफिट परसेंटेज के हिसाब से इसने 270% प्रॉफिट वसूल किया है। वहीं अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' जो 500 करोड़ में बनी थी और यह देश भर में 1234 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इसके प्रॉफिट का परसेंटेज 246 प्रतिशत है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि प्रॉफिट परसेंटेज के मामले में छावा फिल्म ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को पछाड़ लगा दी है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब