विक्की कौशल का घोड़े के साथ वीडियो हुआ वायरल, लोग पूछ रहे हैं यही हैं आजाद 
मनोरंजन

Vicky Kaushal: सूरमा भोपाली से बड़े हैं विक्की कौशल, आजाद को लेकर डींगे हांकने पर यूजर्स ने ली मौज

Vicky Kaushal Chhaava Horse Video: विकी कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स विकी कौशल की मौज ले रहे हैं घोड़े के साथ शूटिंग का उनका वीडियो वायरल हो रहा है

अनिल सिंह

Chhaava Horse Video Went Viral: डींगे हांकने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन जब आपकी पोल खुलती है तो लोग आपको सूरमा भोपाली बुलाने लगते हैं। कुछ ऐसा ही हाल विक्की कौशल का हो रहा है। विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन किया है, लेकिन इस समय विक्की कौशल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शूटिंग के दौरान इस्तेमाल हुए घोड़े आजाद को लेकर कुछ बात बता रहे हैं, वही फिल्म के शूटिंग सेट से जारी हुआ वीडियो कुछ और ही कहानी बता रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स यह कहने लगे कि विक्की कौशल की पोल खुल गई है। वह डींगे हांकने के मामले में सूरमा भोपाली से भी चार हाथ आगे निकल गए हैं।

विक्की कौशल की घोड़े के साथ शूटिंग वाले इस वीडियो में वह नकली घोड़े पर बैठकर शूटिंग करते हुए दिख रहे हैं, जबकि इंटरव्यू के दौरान उन्होंने असली घोड़े की बात बताई थी और उन्होंने यह भी कहा था कि घोड़े का नाम आजाद था और वह जब घोड़े पर बैठे थे, तो उनके पीछे 100 घुड़सवार और दौड़ रहे थे। हालांकि विक्की कौशल जिस सीक्वेंस की बात कर रहे हैं वह कोई और सिक्वेंस था, जबकि जो वीडियो वायरल हो रहा है वह कोई और सीन है, ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि विक्की कौशल ने जो कहा वह झूठ था। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग दोनों वीडियो को एक साथ जोड़कर जमकर मजा ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर घोड़े के साथ शूटिंग वाले विक्की कौशल के वायरल वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है कि लंबी-लंबी डींगे हांकने के बाद विक्की कौशल की पोल खुल गई है, तो वही दूसरे यूजर ने लिखा है कि यह सूरमा भोपाली से भी चार हाथ आगे निकल गए हैं। कुछ यूजर्स ने तो बाकायदा इस वीडियो के साथ पोस्ट शेयर की है। उसमें मजेदार कैप्शन भी लिखा है, ट्विटर पर आरकेएस बन्नी नाम के हैंडल पर कैप्शन लिखा है, भाई आजाद ने क्या दौड़ लगाई, वाह और पीछे 100 घोड़े देखकर तो मुझे भी डर लग गया था। अब्सोल्युटली अमेजिंग जॉब। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि विक्की कौशल के इस वीडियो पर यूजर्स उनकी जमकर मौज ले रहे हैं।

Delimitation Bill: संसद सत्र से पहले PM मोदी की दो टूक, महिला आरक्षण बिल पर पीछे नहीं हटेगी सरकार

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

भारत में 50 साल बाद हो रहा परिसीमन; जानें अब तक कितनी बार हुआ डिलिमिटेशन, कब-कब बढ़ीं लोकसभा की सीटें

संसद विशेष सत्र 30 नवंबर: परिसीमन विधेयक पर क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने डिलिमिटेशन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया