चियान विक्रम वीरा धीरा सूरन को झटका, रिलीज होने से पहले 7 करोड़ का हर्जाना 
मनोरंजन

Veera Dheera Sooran: रिलीज होने से पहले 7 करोड़ का हर्जाना, चियान विक्रम वीरा धीरा सूरन को झटका

Veera Dheera Sooran: चियान विक्रम की फिल्म 'वीरा धीरा सूरन' को रिलीज होने से पहले ही सात करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। फिल्म की रिलीजिंग डेट भी टल गई है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों हुआ।

अनिल सिंह

Veera Dheera Sooran: साउथ सिनेमा एक्टर चियान विक्रम की बहुचर्चित फिल्म 'वीरा धीरा सूरन' रिलीज होने से पहले ही कानूनी विवाद में फंस गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं को 7 करोड़ रुपए हर्जाना चुकाने का आदेश दिया है। दरअसल फिल्म मेकर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म के बीच विवाद के चलते न सिर्फ फिल्म को रिलीज होने से रोक दिया गया। बल्कि मेकर्स को हर्जाना भरने के लिए भी कहा गया है। B4U प्रोडक्शन और एचआर पिक्चर्स के बीच हुए विवाद में फिल्म को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक B4U प्रोडक्शन हाउस और एचआर पिक्चर्स के बीच फिल्म को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों अपने विवाद को सुलझाने दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे थे। बुधवार 26 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार सुबह 10:30 बजे तक फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी थी। दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म प्रोड्यूसर्स को 48 घंटे के अंदर हर्जाने के तौर पर 7 करोड़ रुपए जमा करने का आदेश दिया है।

B4U प्रोडक्शन और एचआर पिक्चर्स के बीच क्या है विवाद B4U प्रोडक्शन और एचआर पिक्चर्स के बीच जो विवाद चल रहा है, वह इस विषय पर है कि एचआर पिक्चर्स पर आरोप है कि उसने फिल्म थिएटर में रिलीज होने से पहले फिल्म के ओटीटी अधिकारों को बेचने के कॉन्ट्रैक्ट का सम्मान नहीं किया, इसलिए B4U ने मुआवजा और फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। इस फिल्म का निर्देशन एसयू अरुण कुमार ने किया है, तो वहीं फिल्म की निर्माता रिया शिबू हैं। फिल्म की कहानी काली नाम के एक व्यक्ति पर आधारित है, जो खतरनाक अपराध को मिटाने के लिए एक मिशन में शामिल है, लेकिन आमतौर पर वह एक पारिवारिक व्यक्ति है, जो किराने की दुकान चलाता है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि विक्रम की फिल्म रिलीज होने से पहले ही बड़ा नुकसान झेल रही है।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी