वाशु भगनानी, वरुण धवन और डेविड धवन (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

27 करोड़ के नुकसान के बाद छलका Vashu Bhagnani का दर्द, बोले- वरुण धवन ने कभी हाल तक नहीं पूछा

Coolie No 1 Controversy: वासू भगनानी ने खुलासा किया कि ‘कुली नंबर 1’ से उन्हें 27 करोड़ का नुकसान हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि वरुण धवन ने कभी उनका हाल तक नहीं पूछा और रिश्तों में कड़वाहट आ गई।

सोनाली झा

Vashu Bhagnani David Dhawan Dispute: वाशु भगनानी इन दिनों अभिनेता वरुण धवन और फिल्ममेकर डेविड धवन के साथ चल रहे कानूनी विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच प्रोड्यूसर ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने दावा किया कि 2020 में रिलीज हुई Coolie No. 1 से उन्हें 27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन इसके बाद वरुण धवन ने कभी उनकी खबर तक नहीं ली।

वासू भगनानी की बातें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और इंडस्ट्री में भी इस बयान की खूब चर्चा हो रही है। वाशु भगनानी ने कहा कि इस कानूनी विवाद के बाद रिश्तों में दूरी आ गई है। उन्होंने कहा कि वरुण ने पिछले दो सालों में मुझे एक बार भी फोन नहीं किया। हमने साथ में कुली नंबर 1 बनाई थी, जिसमें मुझे 27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने कभी यह तक नहीं पूछा कि मैं कैसा हूं।

भावुक हुए वासू भगनानी

वासू भगनानी ने आगे कहा कि वरुण उनके बेटे जैसे हैं और बच्चों से गलतियां हो जाती हैं। हालांकि इस पूरे मामले ने उन्हें अंदर से काफी दुख पहुंचाया है। भावुक होते हुए वासू भगनानी ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि जिन लोगों के लिए उन्होंने इतना किया, वही अब उन्हें गलत साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे किसी से डर नहीं लगता, लेकिन मैं टूट गया हूं। वरुण धवन, डेविड जी और रमेश जी मुझे ही गलत ठहरा रहे हैं। इसकी कोई जरूरत नहीं थी।

गानों के इस्तेमाल को लेकर जताई नाराजगी

विवाद की जड़ पुराने गानों और विजुअल्स के इस्तेमाल को लेकर है। वासू भगनानी ने आरोप लगाया कि उनकी पुरानी फिल्मों की बौद्धिक संपदा का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया। उन्होंने कहा कि अगर उनसे इजाजत मांगी जाती तो वह मना नहीं करते। लेकिन किसी दूसरे प्रोड्यूसर के लिए उन्हीं गानों को दोबारा शूट करना गलत है। उन्होंने इंडस्ट्री में नैतिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि रिश्ते इतने अच्छे होने के बावजूद उनसे बात तक नहीं की गई।

ट्रेलर लॉन्च कैंसल होने पर भी बोले वासू

है जवानी तो इश्क होना है के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के अचानक कैंसल होने पर भी वासू भगनानी ने प्रतिक्रिया दी। उनका दावा है कि कोर्ट की अवमानना के डर से यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर सामने वाले पक्ष बातचीत करना चाहें तो वह आज भी 10 मिनट में पूरा मामला सुलझाने को तैयार हैं। फिलहाल यह विवाद बॉलीवुड में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी वाले लोन पर बड़ा अपडेट, चार कंपनियों ने दिया सेटलमेंट ऑफर

ओमानी को-पायलट हम्मामी को लेकर बड़ा खुलासा! मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ाव, चरमपंथ और आतंकवाद से था प्रभावित