मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद सपोर्ट में उतरे वरुण धवन, कहा-'हादसे के लिए सिर्फ एक इंसान दोषी नहीं'

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ग‍िरफ्तारी के बाद फैंस से लेकर सिनेमा जगत में खलबली मच गई है। लेकिन इन सबके बीच वरुण धवन भी उनके के सपोर्ट में उतरे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी एक इंसान को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं।

स्नेहा मौर्या

Varun Dhawan Supports to Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ग‍िरफ्तारी के बाद फैंस से लेकर सिनेमा जगत में खलबली मच गई है। जहां कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनके खिलाफ है। लेकिन अब वरुण धवन भी उनके सपोर्ट में उतरे हैं।   अल्लू अर्जुन के सपोर्ट में उतरे वरुण धवन दरअसल, वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। वहीं हाल ही में एक्टर इस फिल्म के एक प्रमोशन इवेंट में शामिल हुए। जहां उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के बीच अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, सेफ्टी या कोई भी चीज सिर्फ एक्टर अपने ऊपर नहीं ले सकता है। क्योंकि हमारे आसपास और भी बहुत से लोग होते हैं। जो हादसा हुआ वो बेहद ही दर्दनाक है, परिवार के साथ मेरी सांत्वना उनके साथ है। लेकिन आप इसके लिए किसी एक इंसान को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं।

ये पूरा मामला 4 दिसंबर का है

आपको बता दें कि यह पूरा मामला 4 दिसंबर का है। जब सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हैदराबाद में अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान वहां उनकी झलक पाने के लिए काफी भीड़ उमड़ी थी। लेकिन थिएटर में अचानक भगदड़ मच गई थी और इस भगदड़ में 35 वर्षीय एक महिला की जान चली गई। इतना ही नहीं, उसका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ऐसे में अब इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद शुक्रवार पुलिस ने सुबह अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया और उन्हें 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया।

वरुण धवन के अपकमिंग प्रोजेक्ट

ऐसे में अब अगर वरुण धवन के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें, तो उन्हें वह जल्दी ही फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर को बड़े पर्दे रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में एक्टर का एक बार फिर जबरदस्त अवतार देखने को मिलने वाला है और फैंस फिल्म का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा