वरुण धवन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

वरुण धवन ने कुछ दिन पहले खरीदा था खेत, अब खुद करने लगे रोपाई, फैंस बोले- चेहरे पर दिख रही असली खुशी

Varun Dhawan Farming: वरुण धवन ने अपने नए खेत में खेती शुरू कर दी है। वरुण ने फावड़ा लेकर खेत में काम करते हुए तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा कि खेती शुरू। वरुण का देसी अंदाज फैंस को पसंद आया।

सोनाली झा

Varun Dhawan Farm Photo: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्मों से अलग अपने नए शौक को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक खेत खरीदा था, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। अब वरुण अपने इसी खेत में काम करते नजर आए हैं। उन्होंने खेत में काम करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता खेत में काम करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वरुण हाथ में फावड़ा लेकर जमीन की खुदाई करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह फावड़े के साथ पोज देते नजर आए। कुछ तस्वीरों में अभिनेता धान के खेत के बीच खड़े होकर मुस्कुराते हुए पोज कर रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने बेहद छोटा और दिलचस्प कैप्शन लिखा कि खेती शुरू।

फैंस को पसंद आया वरुण का अंदाज

वरुण की तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा कि जिस काम को करने से दिल को खुशी मिलती है, उसे करने पर चेहरे पर ऐसी ही मुस्कान नजर आती है। वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा कि इतने दिनों तक लोगों को एंटरटेन करने के बाद अब वरुण अपनी जिंदगी जी रहे हैं और इसके लिए उन्हें बधाई। एक और यूजर ने लिखा कि वरुण को इस तरह काम करते हुए देखकर उसे सुकून मिल रहा है।

अगस्त में दी थी खेत खरीदने की जानकारी

वरुण धवन ने 19 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्होंने एक खेत खरीदा है। वीडियो में अभिनेता ने इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि इस मौसम में अपने खेत में खड़े होकर चाय और बिस्कुट खाना उन्हें बेहद शानदार लग रहा है।

आखिरी फिल्म में नजर आए थे वरुण

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन को हाल ही में फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन वरुण के पिता डेविड धवन ने किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 55 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 73.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी