वाणी कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बॉलीवुड में आने से पहले होटल में नौकरी करती थीं वाणी कपूर, फिर मिला मॉडलिंग का ऑफर, बदल गई पूरी जिंदगी

Vaani Kapoor Career: वाणी कपूर ने बॉलीवुड तक पहुंचने से पहले होटल इंडस्ट्री में काम किया था। वाणी ने टूरिज्म की पढ़ाई के बाद होटल में इंटर्नशिप की। मॉडलिंग एजेंसी से जुड़ने के बाद उनकी किस्मत बदली।

सोनाली झा

Vaani Kapoor Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता शिव कपूर फर्नीचर एक्सपोर्ट का कारोबार करते हैं, जबकि उनकी मां डिंपी कपूर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव और शिक्षिका रह चुकी हैं। वाणी कपूर ने भी एक अलग करियर से शुरुआत की और अपनी मेहनत के दम पर फिल्मी दुनिया में खास जगह बनाई।

वाणी कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में पूरी की। इसके बाद उन्होंने इग्नू से टूरिज्म में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान ही वाणी कपूर ने होटल मैनेजमेंट की ओर रुख किया और जयपुर के एक होटल में इंटर्नशिप की। बाद में वाणी कपूर ने होटल इंडस्ट्री में काम भी किया।

होटल से शुरू हुआ मॉडलिंग का सफर

होटल में काम करने के दौरान वाणी की मुलाकात एक मॉडलिंग एजेंसी से हुई। उनकी लंबी कद-काठी और आकर्षक व्यक्तित्व ने एजेंसी का ध्यान खींचा और उन्हें मॉडलिंग के लिए साइन कर लिया गया। यही उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद वाणी ने कई बड़े फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया और विज्ञापनों में भी नजर आईं। धीरे-धीरे उन्हें पहचान मिलने लगी और उनका सपना फिल्म इंडस्ट्री की ओर बढ़ने लगा।

शुद्ध देसी रोमांस से हुआ बॉलीवुड डेब्यू

साल 2013 में वाणी कपूर ने यशराज फिल्म्स की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उनके अभिनय को पसंद किया गया और उन्होंने अपने डेब्यू से ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। शानदार शुरुआत के लिए वाणी को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। डेब्यू के बाद वाणी कपूर ने इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की।

बड़े सितारों के साथ किया काम

वाणी कपूर ने ऋतिक रोशन के साथ वॉर, रणवीर सिंह के साथ बेफिक्रे, आयुष्मान खुराना के साथ चंडीगढ़ करे आशिकी, अक्षय कुमार के साथ बेल बॉटम और रणबीर कपूर के साथ शमशेरा जैसी फिल्मों में काम किया। हाल के वर्षों में वह ‘रेड 2’ में भी नजर आईं। इस तरह होटल में काम करने वाली दिल्ली की लड़की ने मॉडलिंग से होते हुए बॉलीवुड के रेड कार्पेट तक अपनी जगह बनाई।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना