अबीर गुलाल की रिलीज डेट घोषित 
मनोरंजन

वाणी कपूर और फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज डेट घोषित, भारत में रिलीज पर सस्पेंस बरकरार

Abir Gulaal Release Date: फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में वाणी कपूर और फवाद खान मुख्य भूमिका में हैं। पहले 9 मई 2025 को रिलीज होनी थी, लेकिन अब यह 29 अगस्त 2025 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होगी।

सोनाली झा

Abir Gulaal Release Date Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की अपकमिंग फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से अटकी इस फिल्म की रिलीज डेट अब तय हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 29 अगस्त 2025 को दुनिया भर में रिलीज होगी। हालांकि, भारत में इसकी रिलीज पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

‘अबीर गुलाल’ की मूल रिलीज डेट 9 मई 2025 तय की गई थी, लेकिन कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इसे टाल दिया गया था। इस हमले में 26 लोगों की मौत और कई पर्यटक घायल हो गए थे। घटना के बाद देशभर में गुस्सा फैल गया था और पाकिस्तानी कलाकारों के बहिष्कार की मांग जोर पकड़ने लगी। इसी कारण फिल्म की भारतीय रिलीज पर रोक लगा दी गई।

इस दिन रिलीज होगी अबीर गुलाल

‘अबीर गुलाल’ के मेकर्स ने अब दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ जैसी रणनीति अपनाने का निर्णय लिया है। ‘सरदार जी 3’ को हाल ही में दुनिया भर में रिलीज किया गया था लेकिन भारत में नहीं। अब ‘अबीर गुलाल’ को भी इसी पैटर्न पर रिलीज किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए यह फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचेगी, लेकिन भारत में इसके स्क्रीनिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

बदल गया फिल्म का नाम

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का नाम भी बदला जाएगा। पहले इसका नाम ‘Abir Gulaal’ था, जिसे अब बदलकर ‘Aabeer Gulaal’ किया जा रहा है। इस बदलाव को लेकर मेकर्स का कहना है कि नया नाम ग्लोबल मार्केट के हिसाब से ज्यादा उपयुक्त है। फिल्म का निर्देशन आर्ती एस बागड़ी ने किया है और इसमें वाणी कपूर के साथ फवाद खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

कहानी और थीम का नहीं हुआ खुलासा

कहानी और थीम को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह एक रोमांटिक ड्रामा होगा जिसमें सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और भावनात्मक टकराव देखने को मिलेगा। हालांकि, भारत में रिलीज को लेकर अनिश्चितता ने फिल्म को लेकर विवाद और चर्चाओं को और बढ़ा दिया है। फिल्म ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगर यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं होती है, तो इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सीमित रह सकता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए