उस्ताद भगत सिंह की OTT रिलीज डेट (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Ustaad Bhagat Singh Netflix Release: उस्ताद भगत सिंह अब OTT पर मचाएगी धमाल, इस दिन नेटफ्लिक्स पर देगी दस्तक

Ustaad Bhagat Singh Release Date: पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ अब 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। थिएटर में कमजोर प्रदर्शन के बाद फिल्म ओटीटी पर नई उम्मीदों के साथ आ रही है।

सोनाली झा

Ustaad Bhagat Singh OTT Release: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। थिएटर में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बावजूद, फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 16 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि दर्शक इस फिल्म को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम जैसी कई भाषाओं में देख सकेंगे।

नेटफ्लिक्स ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी रिलीज डेट की घोषणा करते हुए फिल्म के दमदार किरदार और कहानी को लेकर उत्साह बढ़ाया है। हालांकि 'उस्ताद भगत सिंह' से मेकर्स और फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 96.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि इसका बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया गया। ऐसे में यह फिल्म अपनी लागत तक भी नहीं निकाल सकी।

दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन

इस फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। फिल्म में श्रीलीला, राशि खन्ना और आर. पार्थीबन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं रही, लेकिन अब ओटीटी पर इसे नया मौका मिल सकता है। 'उस्ताद भगत सिंह' की कहानी एक ऐसे बहादुर और निडर पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़ा रहता है।

उस्ताद भगत सिंह में इमोशन का तड़का

'उस्ताद भगत सिंह' में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिलता है। खास बात यह है कि पवन कल्याण ने 50+ उम्र में भी शानदार एक्शन कर फैंस को प्रभावित किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि थिएटर में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने वाली 'उस्ताद भगत सिंह' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं। फिलहाल, फैंस 16 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं, जब यह फिल्म घर बैठे देखने के लिए उपलब्ध होगी।

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल