उषा मंगेशकर और नरेंद्र मोदी (सोर्स: सोशल मीडिया)
मनोरंजन

उषा मंगेशकर को मिला पहला भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार, PM मोदी ने किया सम्मानित

Bhupen Hazarika National Award: गायिका उषा मंगेशकर को भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार का पहला सम्मान मिला। पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 लाख रुपये, गोल्ड ब्रोच, गमोसा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • उषा मंगेशकर बनीं भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार की पहली विजेता।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में प्रदान किया सम्मान।

  • पुरस्कार के साथ 10 लाख रुपये की नकद राशि, गोल्ड ब्रोच, गमोसा और प्रशस्ति पत्र मिला।

  • उषा मंगेशकर ने भूपेन हजारिका के संगीत निर्देशन में कई असमिया गीत गाए थे।

  • भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के सालभर चले समारोह का हुआ समापन।

Usha Mangeshkar First Bhupen Hazarika National Award: दिग्गज गायिका उषा मंगेशकर को भारतीय संगीत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। उषा मंगेशकर इस पुरस्कार की पहली प्राप्तकर्ता बनी हैं। उन्हें पारंपरिक असमिया गमोसा, प्रशस्ति पत्र, गोल्ड ब्रोच और 10 लाख रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान असम सरकार की ओर से शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य संगीत, कला और भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित करना और भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। यह पुरस्कार हर तीन साल में एक बार दिया जाएगा।

भूपेन हजारिका के संगीत से रहा है खास रिश्ता

उषा मंगेशकर का भूपेन हजारिका के साथ पुराना संगीत संबंध भी इस सम्मान की खास वजह है। उन्होंने भूपेन हजारिका के संगीत निर्देशन में कई असमिया गीत गाए थे। इनमें 'असम देशोर बागिचारे' और 'हवा नै बाताश नै' जैसे गीत शामिल हैं। उषा मंगेशकर ने इस सम्मान को अपने लिए गर्व और सौभाग्य की बात बताया है।

मुंगड़ा से जय संतोषी मां तक, आवाज का जादू

उषा मंगेशकर ने हिंदी के अलावा मराठी, असमिया, बंगाली, गुजराती और कन्नड़ सहित कई भारतीय भाषाओं में गाने गाए हैं। फिल्म 'जय संतोषी मां' के भक्ति गीतों ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बनाया। वहीं फिल्म 'इंकार' का चर्चित गाना 'मुंगड़ा' आज भी श्रोताओं के बीच खास पहचान रखता है। मराठी संगीत और सिनेमा में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

PM मोदी ने किया उषा मंगेशकर को सम्मानित

भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के समारोह का समापन

यह कार्यक्रम महान असमिया गायक, संगीतकार और गीतकार डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के अवसर पर सालभर चले समारोहों का समापन था। हजारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 को असम के सदिया में हुआ था। उन्हें 'बार्ड ऑफ द ब्रह्मपुत्र' के नाम से भी जाना जाता है। उनके गीतों में मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश प्रमुखता से दिखाई देता है।

दिल्ली के भारत मंडपम समारोह के दौरान भूपेन हजारिका के प्रसिद्ध गीत 'मनुहे मनुहोर बाबे' को करीब 1,000 कलाकारों ने सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया। उनके जीवन और संगीत यात्रा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इस तरह उषा मंगेशकर को मिला पहला राष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय संगीत की दो पीढ़ियों की विरासत को जोड़ने वाला खास अवसर बन गया।

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai LIVE: स्टालिन के बाद शरद पवार को मनाने पहुंचेंगे राहुल गांधी

परिसीमन बिल: 360 वोट की जरूरत, मोदी सरकार ने जुटा लिया 370 MPs का समर्थन; चेन्नई-मुंबई घूमते रहे विपक्षी नेता!

Delimitation Bill Live: स्टालिन से मिले राहुल गांधी, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; अब पवार को मनाएंगे

15 दिसंबर के बाद NDA में होंगे शरद पवार! शिंदे गुट के नेता बच्चू कडू का बड़ा दावा

स्टालिन से मिले इंडिया ब्लॉक के नेता, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; राहुल बोले परिसीमन तमिलनाडु के खिलाफ