Urvashi Rautela Tricolor Dress: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर चर्चा में है। इस बार उनका फैशन स्टाइल विवाद की वजह बन गया है। दरअसल, जयपुर में आयोजित 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' के फिनाले में उर्वशी तिरंगे से इंस्पायर्ड गाउन पहनकर पहुंची। ड्रेस में केसरिया, सफेद और हरे रंग के साथ अशोक चक्र जैसा डिजाइन भी नजर आया। इवेंट में उन्होंने इसी गाउन में रैंप वॉर्क भी किया।
रविवार को जयपुर में 'मिस यूनिवर्स इंडिया' पेजेंट का फिनाले आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सुष्मिता सेन और सेलिना जेटली समेत कई हस्तियां मौजूद थीं। उर्वशी रौतेला जज पैनल का हिस्सा थीं। इस खास मौके पर उन्होंने तिरंगे के रंगों में रंगों से तैयार किया गया एक गाउन पहना था। उर्वशी रौतेला ने इस आउटफिट को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि गाउन को इंटरनेशनल डिजाइनर दाशा ने तैयार किया है।
गाउन की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उर्वशी रौतेला की आलोचना शुरू कर दी। कई यूजर्स का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज के रंगो या प्रतिकों का कपड़ों के रूप में इस्तेमाल करना साम्मानजनक है या नहीं इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। कुछ लोगों ने इस तिरंगे का अपमान तक बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे क्रिएटिव और खूबसूरत भी कहा
हालांकि सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे हैं आरोपी को सीधे तौर पर यह कहना सही नहीं होगा कि उर्वशी ने कानूनन राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है। फ्लैग कोड आफ इंडिया और संबंधित कानूनों में राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग और सम्मान से जुड़े नियम हैं, इसलिए किसी खास ड्रेस को कानूनी उल्लंघन मानने के लिए उनकी डिजाइन इस्तेमाल और परिस्थितियों के नियमों के संदर्भ में देखना जरूरी है।
वहीं पेजेंट के नतीजे की बात करें, तो केरल की 19 वर्षीय काजिया लीज मेजो ने 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने 50 से ज्यादा प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर यह ताज अपने नाम किया। काजिया इससे पहले इसी साल 'मिस यूनिवर्स केरल 2026' का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। अब उर्वशी रौतेला के गाउन को लेकर शुरू हुआ विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।