उर्वशी ढोलकिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘कोमोलिका’ की धमाकेदार वापसी, उर्वशी ढोलकिया को मिला ITA माइलस्टोन अचीवमेंट अवॉर्ड

Urvashi Dholakia ITA Milestone Award: टीवी की आइकॉनिक कोमोलिका उर्वशी ढोलकिया को ITA माइलस्टोन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री ने फैंस को धन्यवाद देते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया।

स्नेहा मौर्या

Kasauti Zindagi Ki Actress Urvashi Dholakia: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने अपने करियर में कई लोकप्रिय शोज़ में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘कसौटी जिंदगी की’ में निभाए गए अपने आइकॉनिक किरदार कोमोलिका से मिली। हाल ही में इंडियन टीवी अकादमी (ITA) ने उर्वशी को माइलस्टोन अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया, जिसे पाकर अभिनेत्री बेहद खुश और रोमांचित हैं।

कोमोलिका का निगेटिव किरदार दर्शकों के बीच इतना लोकप्रिय हुआ कि शो के दौरान उसकी हेयरस्टाइल और कॉस्ट्यूम भी ट्रेंडिंग टॉपिक्स में शामिल रहे। इस किरदार ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि उर्वशी को अभिनय के नए आयामों तक पहुंचाया।

उर्वशी ने शेयर किया इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट

आईटीए सम्मान मिलने के बाद उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, “कोमोलिका सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि तूफान थी। बोल्ड, अप्रत्याशित और आज भी अविस्मरणीय। इस किरदार ने मुझे वह मंच दिया, जिसका सपना हर कलाकार देखता है।”

अभिनेत्री ने फैंस का विशेष धन्यवाद किया और कहा कि उनकी वजह से कोमोलिका एक यादगार और आइकॉनिक किरदार बन सका। उन्होंने लिखा, “मेरे चाहने वालों, आपने कोमोलिका की हर अदा, हर नजर और डायलॉग को दिल से अपनाया। कैमरा बंद होने के बाद भी आपका प्यार मेरे साथ रहा। आपका साथ मेरे लिए किसी इनाम से बड़ा है।”

फैंस को एक्ट्रेस ने समर्पित अवॉर्ड

उर्वशी ने अपने पुरस्कार को उन फैंस के नाम समर्पित किया, जो उन्हें ‘ओवर द टॉप’ कहकर पुकारते हैं। उन्होंने कहा, “कोमोलिका ने सिखाया कि कभी-कभी ज्यादा होना भी जीत का रास्ता खोल सकता है। यह सम्मान मैं आप सभी के लिए समर्पित करती हूं।”

अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह सिर्फ कोमोलिका तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने यह संदेश दिया कि यदि उन्होंने निगेटिव रोल को इतना आइकॉनिक बनाया, तो ड्रामा, कॉमेडी, इमोशन और एक्शन में भी वह बेहतरीन साबित हो सकती हैं। अंत में उर्वशी ने लिखा, “मेरे किरदार को इतना प्यार देने के लिए थैंक्स। लेकिन जुड़े रहिए। उर्वशी ढोलकिया का सबसे अच्छा अब आने वाला है। मैं बहुत सम्मानित और आभारी महसूस कर रही हूं।” उर्वशी ढोलकिया का यह सम्मान उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री दोनों के लिए गर्व का पल है, और कोमोलिका के प्यार को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब