आयुष्मान खुराना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' की वीकडेज में धीमी पड़ी रफ्तार, 5 दिन में पार किया 25 करोड़ का आंकड़ा

Ayushmann Khurrana Udta Teer Collection: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की उड़ता तीर ने 5 दिनों में 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। धीमी रफ्तार के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में कामयाब रही है।

यति सिंह

Highlights

  • 5वें दिन फिल्म ने करीब 3.10 करोड़ रुपये कमाए।

  • भारत में कुल कलेक्शन लगभग 25.85 करोड़ रुपये पहुंचा।

  • फिल्म 'उड़ता तीर' का ग्लोबल ग्रॉस कलेक्शन करीब 38.53 करोड़ रुपये बताया गया।

Udta Teer Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों का हाल कुछ ऐसा है कि हर दर्शक सोच में पड़ जाता है कि कौन सी फिल्म टिकट खिड़की पर बाजी मारेगी। इसी बीच बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान की लेटेस्ट स्पाई कॉमेडी फिल्म ने अपनी एक अलग जगह बना ली है।

उड़ता तीर ने रिलीज के पहले दिन से ही यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। हालांकि शुरुआती वीकेंड के बाद वर्किंग डेज में हर फिल्म की तरह इसकी कमाई में भी थोड़ी सुस्ती थी, लेकिन इसके बाद भी आंकड़ों का सफर संतोषजनक कहा जा सकता है।

शुरुआती 5 दिनों में कैसा रहा कमाई का हाल

इस स्पाई कॉमेडी ने पहले हफ्ते के शुरुआती पड़ाव को पार करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। रिलीज के 5वें दिन लगभग 3.10 करोड़ रुपये की ठीक-ठाक कमाई की है। शुरुआती दिनों से इसकी तुलना करें तो थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है, जो इस फिल्म के साथ भी हुआ है।

फिल्म उड़ता तीर का भारत में कुल कलेक्शन अब लगभग 25.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। आंकड़ों के लिहाज से फिल्म ने 25 करोड़ के अहम मील के पत्थर को तो सफलतापूर्वक पार कर लिया है, लेकिन 50 करोड़ के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए इसे आने वाले दिनों में अपनी रफ्तार तेज करनी होगी।

फिल्म के कलेक्शन में आ रही सुस्ती

शानदार ओपनिंग और वीकेंड के धमाकेदार कलेक्शन के बाद जैसे ही सोमवार और मंगलवार का दिन आया, फिल्म उड़ता तीर की रफ्तार में भी थोड़ी सुस्ती दर्ज की गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दूसरे दिन के मुकाबले 5वें दिन लगभग 3 प्रतिशत की हल्की गिरावट देखने को मिली है।

खबरों के अनुसार सिनेमाघरों में किसी भी फिल्म का यह सामान्य बर्ताव होता है जब शुरुआती जोश के बाद दर्शक थोड़ा संभलकर टिकट खरीदते हैं। इसके बावजूद फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 30.78 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है।

थियेटर में दर्शकों की कैसी रही मौजूदगी

बीते मंगलवार के दिन आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म के लिए देश भर के सिनेमाघरों में कुल मिलाकर लगभग 5,854 शोज़ चलाए गए। इन सभी शोज़ को मिलाकर कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत के आसपास दर्ज की गई है। अगर दिनभर के अलग-अलग समय के शोज़ की बात करें तो सुबह के वक्त दर्शकों की संख्या थोड़ी कम यानी करीब 7 प्रतिशत रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता गया, सिनेमाघरों में रौनक बढ़ती गई।

दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 17 प्रतिशत और शाम के समय 22 प्रतिशत से ज्यादा हो गई। वहीं, रात के प्राइम टाइम शो में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा 37 प्रतिशत तक पहुंच गया। कुल मिलाकर तीसरे दिन इस फिल्म के लिए सिनेमाघरों में 2.55 लाख से ज्यादा दर्शकों का फुटफॉल दर्ज किया गया, जो यह दिखाता है कि नाइट शोज़ में लोगों की दिलचस्पी अब भी बरकरार है।

ग्लोबल मार्केट में कैसा है फिल्मों का कलेक्शन

ग्लोबल मंच पर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की यह उड़ता तीर फिल्म अपनी क्षमता के अनुसार ठीक-ठाक कलेक्शन करती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस स्पाई कॉमेडी ने केवल 5 दिनों के अंदर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से कुल मिलाकर लगभग 38.53 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी