Ayushmann Khurrana Udta Teer Collection Day 2: एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर दर्शकों के बीच खासा क्रेज नजर आ रहा है। स्पाई और कॉमेडी के अनोखे मेल पर आधारित इस फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है।
समीक्षकों और दर्शकों की मिले-जुले रिएक्शन के बीच इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी रफ्तार को तेज कर लिया है, जिससे मेकर्स के चेहरे पर भी राहत साफ झलक रही है।
सिनेमाघरों में पहले दिन सामान्य शुरुआत करने वाली आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ने शनिवार यानी रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छलांग लगाई है। आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 7.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
पहले दिन की तुलना में यह उछाल करीब 77 प्रतिशत से ज्यादा का रहा है, जो किसी भी फिल्म के वीकेंड पर मजबूत होने का साफ संकेत माना जाता है। 2 दिनों के अंदर ही इस फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 11.35 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है।
फिल्म उड़ता तीर की कहानी एक ऐसे जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी पहचान और मिशन के बीच उलझ जाता है। इस अनोखे कथानक और कॉमेडी के तड़के ने थियेटर्स में दर्शकों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है।
वीकेंड के मौके पर देश भर के मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में दर्शकों की संख्या में सुधार देखा गया है। स्पेशल रूप से बड़े शहरों और शहरी इलाकों के दर्शकों ने इस स्पाई-कॉमेडी जॉनर को पसंद किया है, जिसके चलते थिएटर्स में ऑक्यूपेंसी बेहतर हुई है।
घरेलू बाजार के साथ-साथ यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ठीकठाक कलेक्शन कर रही है। विदेशी बाजारों से मिले आंकड़ों को जोड़कर देखें तो फिल्म का कुल वैश्विक कलेक्शन भी 16 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है।
रविवार के दिन एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड के आखिरी दिन फिल्म की कमाई में और अधिक इजाफा देखने को मिल सकता है।