ट्विंकल खन्ना (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

खिलौने का डायपर बदलती दिखीं Twinkle Khanna, वीडियो शेयर कर पेरेंटिंग को लेकर कही ये बड़ी बात

Twinkle Khanna Video: ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कला प्रदर्शनी के दौरान खिलौने के बच्चे का डायपर बदलती नजर आईं। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है।

सोनाली झा

Twinkle Khanna Parenting Tips: एक्ट्रेस और इंटीरियर डिजाइनर ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय और दिलचस्प पोस्ट के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने न सिर्फ उनके फैंस का ध्यान खींचा बल्कि पेरेंटिंग को लेकर एक नई चर्चा भी छेड़ दी। इस वीडियो में ट्विंकल एक कला प्रदर्शनी के दौरान खिलौने के बच्चे का डायपर बदलने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।

ट्विंकल खन्ना इन दिनों एक अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी ‘बिएनाले’ में पहुंची थीं। वहां मौजूद एक इंटरैक्टिव इंस्टॉलेशन में उन्हें खिलौने के बच्चे का डायपर बदलते हुए देखा गया। इस अनुभव को उन्होंने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ शेयर किया और इसके जरिए पेरेंटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प विचार भी रखा। वीडियो में ट्विंकल पूरी गंभीरता के साथ खिलौने का डायपर बदलने की कोशिश करती दिखाई देती हैं।

बच्चों के साथ होना चाहिए इंस्ट्रक्शन मैनुअल

पोस्ट के कैप्शन में ट्विंकल ने लिखा कि उन्हें लगा जैसे हर बच्चे के साथ भी एक क्यूआर कोड होना चाहिए, जिसे स्कैन करके माता-पिता सीधे उसके इंस्ट्रक्शन मैनुअल तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि फिलहाल माता-पिता अनुभव, गलतियों और सीख के आधार पर ही बच्चों की परवरिश करते हैं। ट्विंकल ने लिखा कि हम अपनी पूरी कोशिश करते हैं, उन्हें प्यार देते हैं, उनकी देखभाल करते हैं और उन्हें अच्छा इंसान बनाने का प्रयास करते हैं। लेकिन जब वे बड़े होते हैं तो अक्सर थेरेपी में जाकर अपनी परेशानियों के लिए माता-पिता को ही जिम्मेदार ठहराते हैं।

सोशल मीडिया पर मिली शानदार प्रतिक्रिया

ट्विंकल की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स दोनों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने माना कि बच्चों के साथ सचमुच कोई गाइडबुक या मैनुअल होना चाहिए, जिससे पेरेंटिंग आसान हो सके। वहीं कुछ लोगों ने इसे पेरेंट्स की रोजमर्रा की चुनौतियों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करने वाला विचार बताया।

अभिनय से लेखन तक का सफर

गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बाद खुद को एक सफल लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर के रूप में स्थापित किया। हाल ही में वह काजोल के साथ शो टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल को लेकर चर्चा में थीं। इस शो में दोनों हस्तियां मनोरंजन जगत और निजी जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर खुलकर बातचीत करती नजर आती हैं।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की