टीवी सितारों ने याद किया धर्मेंद्र का 'अपनापन', अली गोनी और अंकिता लोखंडे समेत करण कुंद्रा ने किया याद  
मनोरंजन

'लेजेंड्स कभी नहीं मरते', अली गोनी से अंकिता लोखंडे तक, धर्मेंद्र के प्रति जताया सम्मान

TV Actors Tribute Dharmendra: धर्मेंद्र के निधन पर टीवी सितारों ने जताया दुख। अली गोनी, करण कुंद्रा और अंकिता लोखंडे ने कहा 'लेजेंड्स कभी नहीं मरते'। अर्जुन बिजलानी ने मुलाकात को 'जादुई पल' बताया।

अनिल सिंह

TV Celebs On Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज 'ही-मैन' धर्मेंद्र के निधन से फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक की लहर है। अपने जाँबाज एक्शन हीरो अवतार, रोमांटिक अंदाज और सरल व्यक्तित्व के कारण वह पीढ़ियों से लोगों के दिलों पर राज करते रहे।

उनके निधन की खबर पर टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की और अभिनेता के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।

टीवी सितारों ने किया 'ही-मैन' को याद

टीवी इंडस्ट्री के कई लोकप्रिय चेहरों ने धर्मेंद्र के साथ बिताए पलों को याद किया और उन्हें 'लेजेंड' बताया।

अली गोनी: अभिनेता अली गोनी ने भावुक होते हुए लिखा, "ऐसा महसूस हो रहा है कि आज राष्ट्र ने अपनी बचपन की एक कड़ी खो दी है। धर्मेंद्र जी, आपकी मौजूदगी हमेशा घर जैसा महसूस कराती थी।"

करण कुंद्रा: अभिनेता करण कुंद्रा ने खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा, "किस्मत वाला हूँ कि आपके पैर छूकर आपका आशीर्वाद ले पाया इस जन्म में। ओम शांति, धर्मजी। लेजेंड्स मरते नहीं हैं।"

अर्जुन बिजलानी ने बताया 'जादुई पल'

'राइज एंड फॉल' के विजेता अर्जुन बिजलानी ने धर्मेंद्र से हुई मुलाकात को एक जादुई पल बताया। उन्होंने लिखा, "धर्मेंद्र जी, जब भी मैंने आपसे मुलाकात की, वह मेरे लिए एक जादुई पल बन गया। अपने बचपन के आइकॉन से मिलना मेरे लिए सिर्फ यादगार नहीं, बल्कि सपने जैसा था।"

अर्जुन ने 300 से ज्यादा फिल्मों के उनके करियर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने 'शोले' ही नहीं, बल्कि इतने सारे आइकॉनिक रोल दिए, जो उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गए। उन्होंने कहा, "मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूँ कि मुझे आपसे मिलने का मौका मिला। आपके परिवार को मेरी गहरी संवेदना। ओम शांति।"

अंकिता लोखंडे और मनीष पॉल की श्रद्धांजलि

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी पोस्ट किया और लिखा, "रेस्ट इन पीस, धर्मेंद्र जी। लेजेंड्स लोग सचमुच कभी नहीं जाते… आपका अपनापन, आपका चार्म और आपकी आइकॉनिक विरासत हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी। आपके परिवार और आपके प्रशंसकों को मेरी हार्दिक संवेदना।"

मनीष पॉल

लोकप्रिय होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "एक युग का अंत…. धरम सर, हम आपको हर दिन याद करेंगे। आपने जो अपनापन हम पर बरसाया, हम उसे याद करेंगे। आपने हमेशा बहुत प्यार दिया, सभी यादों के लिए धन्यवाद। ओम शांति।"

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी