देवोलीना भट्टाचार्य (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

एक्टिंग ही नहीं, डांसिंग में भी माहिर हैं टीवी की फेवरेट गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्य

Devoleena Bhattacharjee Birthday: देवोलीना भट्टाचार्य ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांसिंग के टैलेंट से भी दर्शकों का दिल जीता है। 22 अगस्त 1985 को जन्मी देवोलीना इस साल अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं।

सोनाली झा

Devoleena Bhattacharjee Birthday Special Story: टीवी की मशहूर अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्य का नाम सुनते ही दर्शकों के जहन में ‘गोपी बहू’ का चेहरा सामने आ जाता है। छोटे पर्दे पर अपनी मासूमियत और शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली देवोलीना हर साल 22 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। साल 1985 में असम में जन्मीं देवोलीना इस साल अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं।

देवोलीना भट्टाचार्य का बचपन असम में बीता और वे एक बंगाली हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने असम से पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली का रुख किया। देवोलीना न केवल एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि डांसिंग में भी उनका टैलेंट कमाल का है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि उन्होंने भरतनाट्यम की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली है।

देवोलीना भट्टाचार्य का करियर

देवोलीना भट्टाचार्य ने साल 2010 में अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर की थी और मशहूर डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में हिस्सा लिया था। हालांकि, किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था। शो के बाद उन्हें एक्टिंग के ऑफर मिलने लगे और फिर देवोलीना ने अपने करियर को एक्टिंग की ओर मोड़ लिया।

साथ निभाना साथिया से मिली पहचान

देवोलीना भट्टाचार्य ने साल 2011 में टीवी शो ‘संवारे सबके सपने प्रीतो’ से छोटे पर्दे पर कदम रखा। लेकिन असली पहचान उन्हें 2012 में आए स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘साथ निभाना साथिया’ से मिली। इस शो में गोपी बहू के किरदार ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। कम समय में ही देवोलीना टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।

देवोलीना भट्टाचार्य का सफर

देवोलीना का सफर केवल एक्टिंग और डांस तक ही सीमित नहीं रहा। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है और एक्टिंग से पहले बतौर फैशन डिजाइनर भी काम किया। लेकिन उनकी असली पहचान टीवी की दुनिया से बनी। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि साल 2013 में उन्हें भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी हिस्सा लेने का मौका मिला। इसके बाद वे कई बार इस शो का हिस्सा बनीं और हर बार सुर्खियां बटोरीं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां