टीवी कलाकारों की लव स्टोरी (सौ. डिजाइन फोटो)
ये हैं मोहब्बतें में ईशिता भल्ला का किरदार निभाकर हर घर में पहचान बनाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी की उनके लाइफ पार्टनर से पहली मुलाकात भी टीवी सेट पर हुई। दरअसल इस सीरियल में इंस्पेक्टर अभिषेक की भूमिरा निभाने वाले विवेक दहिया और दिव्यांका के बीच पहले दोस्ती हुई और बाद में दोनों को प्यार हो गया। 8 जुलाई 2016 को दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने शादी कर ली।टीवी सीरियल 12/24 करोल बाग में पति पत्नी का रोल निभाने वाले रवि दुबे और सरगुन मेहता को इसी शो के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया था। बाद में दोनों डांस रियलिटी शो नच बलिए 5 में भी साथ नजर आएं थे, जहां रवि ने सरगुन को शादी के लिए प्रपोज किया था। 7 दिसंबर 2013 को ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। साल 2008 में आयी रामायण में राम और सीता का किरदार निभाने वाले गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी एक टैलेंट कॉन्टेस्ट के दौरान मिले थे। लेकिन दोनों की लवस्टोरी सीरियल रामायण के सेट पर शुरू हुई। साल 2011 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी और बाद में बाद में ऑफिशियल मैरिज की।एकता कपूर के आइकॉनिक टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में नंदिनी और करण का किरदार निभाने वाले हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान को सेट पर प्यार हुआ था। सीरियल 'कुटुंब' के सेट पर दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। हितेन और गौरी ने 29 अप्रैल 2004 को शादी की और आज भी टीवी इंडस्ट्री के सबसे मजबूत कपल्स में से एक माने जाते हैं।साल 2000 में घर एक मंदिर सीरियल में काम करते हुए राम कपूर और गौतमी गाडगील एक-दूसरे के करीब आए। शो में गौतमी ने राम की भाभी (जो बाद में पत्नी बनती हैं) का किरदार निभाया था। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ऑफ-स्क्रीन प्यार में बदल गई और दोनों ने 27 फरवरी 2003 को शादी कर ली।